संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी

आम आदमी पार्टी, संत कबीर नगर ने लखीमपुर खीरी में भाजपा के केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र ‘टेनी’ के बेटे आशीष मिश्र के द्वारा शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे किसानों पर अपनी गाड़ी से कुचल कर मृत्यु के घाट उतार देने से भड़की हिंसा में मारे गए सभी 10 मृतक परिवारों के लिए जिला मुख्यालय पर जोरदार विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र यादव ने कहा कि तानाशाही सरकार का अंत निहित है, इस सरकार में किसान-नौजवान और युवा सभी परेशान हैं। आम आदमी पार्टी की सरकार आते ही किसानों पर लादे गए सभी मुकदमे वापस होंगे, 24 घंटे बिजली मुफ्त और उनके अनाज का उचित दाम दिया जाएगा।
जिला महासचिव आलोक श्रीवास्तव ने कहा कि भगवान राम, रहीम, बुद्ध, महावीर और सूफ़ी संतो की धरती पर अशांति फैलाकर दमनकारी नीति के तहत जनता का शोषण किया जा रहा है। लखीमपुर खीरी के घटना को जितनी भी निंदा की जाय कम है। किसानों को जिंदा मारने का काम वर्तमान योगी सरकार कर रही है, जिस प्रकार प्रदेश में और योगी जी के गृह जनपद में लूट और हत्याओं की वारदातें हो रही हैं, इससे आम आदमी सिहर उठा है।
प्रदेश सचिव, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ सौम्येन्द्र प्रताप श्रीवास्तव ने कहा कि किसानों के ऊपर हुए अत्याचार को आम जनता सहन नही करेगी। हमारी मांग है कि सभी आठों हत्याओं पर 1 करोड़ मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी तथा पुनः इस तरह के घटना की पुनरावृत्ति न हो। गोरखपुर में हुई व्यापारी की हत्या, मुनीब की हत्या और बलात्कार की घटना बंद हो इसके लिए योगी सरकार को कड़ा कानून लाना होगा।
इस प्रदर्शन में मुख्य रूप से रमेश चंद्र यादव, आलोक श्रीवास्तव, सुधीर सिंह, राजेन्द्र प्रसाद पाल, अनुराग जायसवाल, सौम्येन्द्र प्रताप श्रीवास्तव, राम गोपाल तिवारी, शुभम वर्मा, अजय कुमार कन्नौजिया, जनार्दन यादव, ब्रह्मदेव सिंह, जीतू कुमार, प्रतिमा यादव, अनिता कुमारी, रोशन जहां, सगीर अहमद इत्यादि लोग उपस्थित रहें।