संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी

कल लखीमपुर खीरी में शांति पूर्वक किसान आंदोलन कारियों पर केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र (टेनी)के पुत्र आशीष मिश्र के द्बरा किसानों को गाड़ियों से रौंदने के विरोध में प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी पार्टी नरेश उत्तम पटेल के निर्देश पर आज समाजवादी नेताओं कार्यकर्ताओं ने खलीलाबाद जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय पर एकत्रित होकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर किसानों के समर्थन में एवं प्रदेश सरकार के खिलाफ जम नारे बाजी की।
मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों से सपाइयों की झड़प और हाथापाई भी हुई देखते ही देखते पुलिस कर्मियों ने सपा नेताओं कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करना शुरू कर दिया
गिरफ्तारी का विरोध करने पर पुलिस ने बलप्रयोग भी किया जिससे कुछ कार्यकर्ताओं को चोटें भी आईं।
सपा नेताओं कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन एक अस्थाई जेल ले जाया गया और लगभग चार बजे उनको छोड़ दिया गया।
आंदोलन में लगभग जिला के सभी नेता कार्यकर्ता उपस्थिति रहे।