मुंबई | Shweta Abhinav Son Custody: टीवी की जानी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) और उनके पति अभिनव कोहली (Abhinav Kohli) पिछले कई महीनों से बेटे रेयांश की कस्टडी का लेकर आमने-सामने हो चुके है। उनका कोर्ट में केस चल रहा हैं। श्वेता तिवारी और अभिनव के बीच चल रही बेटे की कस्टडी को लेकर कोर्ट ने आज बड़ा फैसला सुनाया है। बॉम्बे हाईकोर्ट (Bombay high court) के अनुसार बेटे की कस्टडी श्वेता के पास ही रहेगी, और उनके पति अभिनव कोहली को अपने बेटे से मिलने का समय निर्धारित कर दिया गया है। बता दें कि, अभिनव का आरोप हैं कि श्वेता उन्हें उनके बेटे रेयांश से मिलने नहीं देती हैं। जिसके बाद आज कोर्ट ने ये फैसला सुनाया।
ये भी पढ़ें:- AIMS निदेशक रणदीप गुलेरिया ने कहा- आने वाले आने वाले 6 से 8 सप्ताह अहम, जीवित रहे तो खूब त्योहार मना सकते हैं…
Abhinav Kohli की अर्जी खारिज, माननी होगी ये बात
कोर्ट ने अभिनव कोहली की अर्जी को खारिज करते हुए फैसला श्वेता तिवारी के पक्ष में दिया है। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि अभिनव हफ्ते में एक बार दो घंटे के लिए अपने बेटे रेयांश से श्वेता की बिल्डिंग के आसपास मिल सकते हैं, लेकिन उस दौरान उनके साथ परिवार का कोई भी सदस्य होना चाहिए। इसी के साथ रेयांश रोज 30 मिनट वीडियो काॅलिंग के जरिए पिता से बात कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड’ में दर्ज थी दुनिया की सबसे छोटी गाय रानी का नाम, हुआ असामयिक निधन
Shweta Abhinav Son Custody: बता दें कि, रेयांश शुरू से ही मां श्वेता के साथ ही रहे हैं, लेकिन अभिनव कोहली का आरोप है कि श्वेता बेटे को उनसे दूर रखती हैं। उन्हें अपने बेटे से मिलने नहीं दिया जाता है। श्वेता काफी बिजी रहती हैं और उनके पास बेटे के लिए समय नहीं होता है। वहीं, इस संबंध में श्वेता तिवारी ने कहा है कि, उन्होंने रेयांश और अभिनव को बात करने से कभी नहीं रोका, उन पर यह गलत आरोप लगाए गए हैं। इसी के साथ कोर्ट के इस फैसले पर श्वेता तीवारी खुशी जताई है।