युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले मे अभियुक्त गिरफ्तार, अपहृता बरामद
संत कबीर नगर
जनपद में *मिशन शक्ति अभियान* के अन्तर्गत महिलाओं पर अपराधों के रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर *डॉ0 कौस्तुभ* द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी धनघटा रामप्रकाश के निकट पर्यवेक्षण में थाना धनघटा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 407/21 धारा 363/366 भा0द0वि0 मे वांछित अभियुक्त नाम पता धर्मवीर निषाद पुत्र रामलखन निषाद निवासी गागरगाड़ थाना धनघटा जनपद सन्तकबीरनगर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
विदित हो कि उक्त अभियुक्त द्वारा दिनांक 10.07.2021 को वादी की भांजी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था, जिसके संबंध मे वादी द्वारा थाना धनघटा पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था, महिला अपराध की संवेदनशीलता के तहत आज दिनांक 01.10.2021 को थाना धनघटा पुलिस द्वारा अपहृता युवती को बरामद करते हुए उक्त आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
*गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरण*- उ0नि0 अशोक कुमार दूबे, हे0का0 सर्वदानन्द सिंह, म0आ0 नाजबीन ।