मंडलीय कारागार में हुई छापेमारी से कैदियों में हड़कंप

गोरखपुर ब्यूरों।
शाहपुर क्षेत्र के जिला कारागार में गुरूवार कों छापेमारी की गई मालुम हो कि अन्य जनपदों में जेल के अंदर की गलत गतिविधियों पर चल रही खबर को देखते हुए एेसी कार्यवाही की गई है ।सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में तीन सीओ आधा दर्जन थानों और क्राइम ब्रांच की टीम मिलकर जिला कारागार में छापेमारी की एक घन्टे तक चली सघन छापेमारी के दौरान कोई आपत्तिजनक वस्तु बरामद नही हुई ।
अधिकारियों ने बैरकों में बंद कैदियों को आवश्यक निर्देश दिए औऱ ऩ मानने पर सख्त कार्यवाही की चेतावनी भी दिए।