
मुंबई | बिगबॉस ओटीटी के खत्म होने के बाद कलर्स टीवी पर बिगबॉस 15 का प्रीमियर होने वाला है। जिसमें कई बड़े सितारों के आने की चर्चा है। नए प्रोमों में करण कुंद्रा और एक पंजाबी सिंगर के आने की पुष्टि की गई है। इसके बाद मॉडल साहिल श्रॉफ विवादित रियलिटी शो बिग बॉस के 15वें सीजन के लिए कंफर्म कंटेस्टेंट हैं। प्रोडक्शन के सूत्रों ने आईएएनएस को बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान द्वारा होस्ट किए गए शो में साहिल के भाग लेने की खबर की पुष्टि की। माहसिन खान, शिवांगी जोशी, कृष्णा अभिषेक, ओटीटी की विनर दिव्या अग्रवाल और शमिता शेट्टी के भी आने की खबरें है। ( sahil shroff in bb 15 )
also read: नीरज चोपड़ा ने डांस प्लस 6 पर शक्ति मोहन को ‘प्रपोज’ किया, राघव जुयाल का मजेदार रिएक्शन
कौन है मॉडल साहिल श्रॉफ
साहिल ने हिंदी फिल्मों में अपनी शुरुआत शाहरुख खान-स्टारर डॉन
से की, जो 2011 में रिलीज़ हुई। उन्होंने अर्जुन नाम के एक युवा पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई, जो प्रियंका चोपड़ा की खोज में सह-कलाकार प्रियंका चोपड़ा की मदद करता है। उन्हें रियलिटी टेलीविज़न प्रतियोगिता द अमेजिंग रेस एशिया
के पहले सीज़न में एक प्रतियोगी के रूप में भी जाना जाता है। इस बार शो जंगल थीम पर रखा गया है। प्रोमो में सलमान को जंगल में देखा जा सकता है। जिसमें अभिनेत्री रेखा की आवाज सुनाई देती है।
2 अक्टूबर से कलर्स पर पसारित होगा बिगबॉस ( sahil shroff in bb 15 )
15वें सीज़न के लिए एक और कंफर्म कंटेस्टेंट गायिका अकासा सिंह हैं। जिन्हें ‘नागिन’ और ‘खीच मेरी फोटो’ जैसे गानों के लिए अपनी आवाज देने के लिए जाना जाता है। एक बार फिर शो की शूटिंग मुंबई के गोरेगांव स्थित फिल्म सिटी में हो रही है ।इस सीजन की थीम ‘जंगल में संकट’ है। यह 2 अक्टूबर से कलर्स पर प्रसारित होगा। प्रतियोगी 24×7 कैमरे की निगरानी में रहेंगे। बिग बॉस’ 15 साल में पहली बार ‘बिग बॉस ओटीटी’ के साथ डिजिटल हुआ। इसकी मेजबानी फिल्म निर्माता करण जौहर ने की थी। ओटीटी की विनर दिव्या अग्रवाल बनी। ( sahil shroff in bb 15 )