बीजेपी को झूठी पार्टी करार देते हुए कहा कि बीजेपी वालों का ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट भी है, जहां से झूठ बोलना सिखाया जाता है। समाज में हर तरफ झूठ फैलाया जा रहा है।… सोशल मीडिया में बीजेपी के “ई-रावण” बैठे हैं।
लखनऊ। लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आगामी विधानसभा चुनाव जीतने के लिए कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि उन्हें चुनाव जीतने के लिए डीएम और ईवीएम का विशेष ध्यान रखना होगा। उन्होंने कहा कि यूपी का चुनाव देश का सबसे बड़ा चुनाव है। बिहार में डीएम और ईवीएम से बेईमानी की गयी। बिहार में बेईमानी से सरकार बनी थी लेकिन बंगाल में जनता ने सही जवाब दिया। अब उत्तर प्रदेश में भी हमें इन दोनों से सावधान रहना होगा।
अखिलेश यादव आज पार्टी कार्यालय में विश्वकर्मा जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा के कार्यक्रम में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मुख्य अतिथि के रूप में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बीजेपी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर विश्वकर्मा समाज का अपमान करने का आरोप लगाया। उन्होंने ऐलान किया कि यूपी में सत्ता में आने पर समाजवादी पार्टी विश्वकर्मा पूजा की छुट्टी बहाल करेगी। इसके अलावा लखनऊ में गोमती नदी के किनारे भगवान विश्वकर्मा के भव्य मंदिर का निर्माण कराया जाएगा।
सपा अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने विश्वकर्मा पूजा की छुट्टी खत्म कर दी। विश्वकर्मा समाज का मुख्यमंत्री जी ने अपमान किया है। हमने विश्वकर्मा पूजा की छुट्टी की थी। भगवान हनुमान का गदा, भगवान कृष्ण का चक्र विश्वकर्मा समाज ने ही बनाया था और उनकी ही छुट्टी खत्म कर दी। अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बारिश से भारी क्षति और जान का भी नुकसान हुआ है। सरकार ने कोई इंतजाम नहीं किया था। अब ये सरकार जाने वाली है। सरकार का सफाया होगा। इस सरकार में हर वर्ग का आदमी अपमानित हुआ है। इस सरकार ने झूठ का रिकॉर्ड बना दिया।
बीजेपी को झूठी पार्टी करार देते हुए कहा कि बीजेपी वालों का ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट भी है, जहां से झूठ बोलना सिखाया जाता है। समाज में हर तरफ झूठ फैलाया जा रहा है। अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी सरकार साढ़े चाल साल तक कुछ काम नहीं किया। ये सिर्फ नाम बदलने का सिर्फ काम कर रही है। उन्होंने पूछा- 5 ट्रिलियन इकोनॉमी का सपना कहां गया ? मुख्यमंत्री ने 1 ट्रिलियन इकॉनमी के लक्ष्य की बात कही थी, कहां है ? लखनऊ में बड़े-बड़े कागजों पर दस्तखत हुआ था, बड़े-बड़े एमओयू साइन हुए थे। पर जमीन पर कुछ नजर नहीं आ रहा। उन्होंने कहा कि समाजवादी लोग सीधे हैं। मोबाइल पर जो चीजें आ जाती हैं, हम यकीन कर लेते हैं। लेकिन ये याद रखना चाहिए कि सोशल मीडिया में बीजेपी के “ई-रावण” बैठे हैं। उन्होंने कहा कि यूपी का चुनाव देश का सबसे बड़ा चुनाव है।