युवा भाजपा नेता वैभव चतुर्वेदी द्वारा प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वृद्ध आश्रम में भोजन और दवा वितरण करते हुए मनाया जन्मदिन

संत कबीर नगर 17 सितंबर 2021 युवा भाजपा नेता वैभव चतुर्वेदी द्वारा भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो दुनिया में सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में उभरते हुए राष्ट्रवाद के सजग प्रहरी, सबका साथ सबका विश्वास व सबका विकास के मूल मंत्र के साथ भारत मां की सेवा में समर्पित यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जीके 71वे जन्म दिवस के अवसर पर खलीलाबाद के गोरखल स्थित वृद्धाश्रम में पहुंच कर वृद्धजनों में फल दवाओं के किट के साथ-साथ वृद्ध आश्रम में रात्रि भोजन का प्रबंध करा कर प्रधानमंत्री जीके उत्तम स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना किए, वैसे तो बताते चलें कि युवा भाजपा नेता वैभव चतुर्वेदी द्वारा समय-समय पर गरीब निराश्रित लोगों का समय-समय पर सेवा किया जाता रहा है चाहे वह ठंडक का महीना हो या बरसात का हमेशा इनके द्वारा ऐसे पुनीत कार्य किए जाते रहे हैं जिनके वजह से आम जनमानस में इनकी एक अलग पहचान बनती जा रही है जिनका इन्हें समय आने पर फल मिलेगा ! रिपोर्ट :-केके मिश्रा