बाराबंकी
थाना दरियाबाद पुलिस द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण कर एक अदद मोटर साइकिल के साथ एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा चोरों/ लुटेरों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी एवं क्षेत्राधिकारी रामसनेही घाट के दिशा निर्देश में प्रभारी निरीक्षक शशिकांत यादव के नेतृत्व में थाना दरियाबाद पुलिस टीम द्वारा दिनांक 24.08.2019 की रात्रि को हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्त रोहित पुत्र गज्जू निवासी बघौरा थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी को आज दिनांक 27.08.2019 को समय 11.30 बजे, रोहिलानगर नहर पुल के पास थाना दरियाबाद, जनपद बाराबंकी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद मोटर साइकिल हीरो स्पेलण्डर प्लस यू.पी.41 वी 6396 बरामद हुआ। अभियुक्त के विरुद्ध थाना दरियाबाद पर मु0अ0सं0 347/19 धारा 379/411 भादवि0 पंजीकृत किया गया।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
रोहित पुत्र गज्जू निवासी बघौरा थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी।
गिरफ्तारी का स्थान व समय
दिनांक 27.08.2019 को समय 11.30 बजे, रोहिलानगर नहर पुल के पास थाना दरियाबाद, जनपद बाराबंकी।
बरामदगी
01 अदद मोटर साइकिल हीरो स्पेलण्डर प्लस यू.पी.41 वी 6396
पुलिस टीम
- प्रभारी निरीक्षक शशिकांत यादव थाना दरियाबाद जनपद बाराबंकी।
- उ0नि0 घनश्याम वर्मा थाना दरियाबाद जनपद बाराबंकी।
- का0 अजीत सिंह, का0 अजय, थाना दरियाबाद जनपद बाराबंकी।
- का0 अखिलेश दूबे, का0 रोशन यादव थाना दरियाबाद जनपद बाराबंकी।