
बाराबंकी
उत्तर प्रदेश पुलिस तकनीकि सेवाएं द्वारा विकसित UPCOP Mobile app के माध्यम से ऑनलाइन चरित्र प्रमाण पत्र सत्यापन हेतु प्राप्त आवेदनों के निस्तारण में जनपद बाराबंकी का उत्तर प्रदेश राज्य में प्राप्त हुआ प्रथम स्थान
वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश के सभी जनपद के समस्त थानों में आम जनमानस हेतु UPCOP Mobile app संचालित किया जा रहा है। उक्त UPCOP Mobile app के माध्यम से जनता द्वारा किये गये आवेदनों को समयबद्ध तरीके व सम्यक पारदर्शिता के साथ निस्तारित किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक बाराबंकी आकाश तोमर के आदेशानुसार UPCOP Mobile app के माध्यम से प्राप्त हो रहे आम जनमानस के आवेदनों के पंजीकरण, निस्तारण एवं लम्बित प्रकरणों का सतत निस्तारण कराने हेतु, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) के पर्यवेक्षण में, प्रभारी सीसीटीएनएस मय टीम द्वारा उक्त app के माध्यम से ऑनलाइन चरित्र प्रमाण पत्र सत्यापन हेतु प्राप्त आवेदनों के निस्तारण में उत्तर प्रदेश में जनपद बाराबंकी को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। उत्तर प्रदेश पुलिस तकनीकि सेवाओं द्वारा आम जनमानस की सुविधाओं हेतु लांच किए गए UPCOP Mobile app में जनता द्वारा निम्नलिखित 27 सुविधाएं प्राप्त की जा सकती हैं-

- ई-प्राथमिकी पंजीकरण
- प्राथिमकी देखें
- खोयी वस्तु का पंजीकरण
04.अपना थाना जानें - दुर्घटना चेतावनी क्षेत्र
- चुराये गये/बरामद वाहन
- चरित्र प्रमाणपत्र
- घरेलू सहायता सत्यापन
- कर्मचारी सत्यापन
- किरायेदार सत्यापन
- जुलूस अनुरोध
- विरोध/ हड़ताल पंजीकरण अनुरोध
- कार्यक्रम/प्रदर्शन निवेदन
- फिल्म शूटिंग
- पोस्टमार्टम रिपोर्ट
- वरिष्ठ नागरिक
- दिव्यांग
- सूचनाएं साझा करें
- खराब व्यवहार
- स्थिति खोजें/ डाउनलोड करें
- आपातकालीन हेल्पलाइन
- अज्ञात शव
- लापता व्यक्ति
- इनामी अपराधी
- गिरफ्तार अभियुक्त
- साइबर जागरुकता
- फोन मिलाये
आम जनमानस में UPCOP Mobile app का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करने की अपील की जाती है।