मुंबई | Sherlin Chopra Reaction On Shilpa : पिछले कुछ दिनों से पोर्नोग्राफी केस में जेल में चल रहे राज कुंद्रा की परेशानियां बढ़ गई हैं. पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट फाइल कर दी है. राज कुंद्रा की बेल पर पहले ही कोर्ट ने इंकार कर दिया है. ऐसे में उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी ने कल बयान दिया था कि मैं अपनी जिंदगी में काफी बिजी थी इसीलिए मुझे नहीं पता था कि राज कुंद्रा क्या कर रहे हैं. शिल्पा शेट्टी ने पुलिस के सामने भी यही बयान दिया था कि उन्हें राज कुंद्रा के बिजनेस के बारे में कुछ भी जानकारी नहीं थी. वह इस संबंध में अपने पति से कुछ नहीं पूछती थी ना वह खुद कुछ बताते थे. शिल्पा शेट्टी के इस बयान पर एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने पलटवार किया है.
येडा बनके पेड़ा खाना.. 🤪 pic.twitter.com/PIRDhihAHQ
— Sherlyn Chopra 🇮🇳 (@SherlynChopra) September 16, 2021
शर्लिन ने किया पलटवार
Sherlin Chopra Reaction On Shilpa : एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने शिल्पा शेट्टी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि शिल्पा एड़ा बनकर पेड़ा खाने की कोशिश कर रही है. सोशल मीडिया में एक वीडियो शेयर कर शर्लिन चोपड़ा ने शिल्पा शेट्टी को खरी-खोटी सुनाई. वीडियो में शर्लिन चोपड़ा ने कहा कि ऐसा कैसे हो सकता है कि किसी पत्नी को उसके पति के काम के बारे में जानकारी ना हो. शिल्पा शेट्टी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि दीदी का यह सब करना कितना सही है या लोग समझने लगे हैं.
इसे भी पढ़ें – Speed Test के लिए केंद्रीय मंत्री ने 170 किमी के स्पीड से दौड़ायी कार, अंदर ली चाय की चुस्की.. (Watch Video)
राज कुंद्रा के खिलाफ दिया था बयान
Sherlin Chopra Reaction On Shilpa : बता दें कि एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा के खिलाफ पुलिस में बयान दिया था. शर्लिन चोपड़ा ने आरोप लगाते हुए कहा था कि द शर्लिन चोपड़ा एप पर बोल्ड और एडल्ट कंटेंट डाले जा रहे थे. शर्लिन का कहना है कि शुरू से ही उन्होंने इस बात का विरोध किया था. शर्लिन का कहना है कि राज कुंद्रा ने उनसे कहा था कि यह सामान्य है और आजकल सब ऐसा करते हैं. इन सब के पीछे शर्लिन शुरू से शिल्पा शेट्टी को भी जिम्मेदार मानती है.
इसे भी पढ़ें- Nora Fatehi नोरा फतेही ने पहनी ऐसी ड्रेस बार-बार संभालती आई नजर, Photos-Video हो रहे Viral