मुंबई | Raj Kundra Pornography Case : पोर्न वीडियो केस में फंसे बिजनेसमैन और एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अब उनके बिजनेस पार्टनर ने ही उनके खिलाफ चौंकाने वाला बयान दिया है। राज कुंद्रा के बिजनेस पार्टनर ने सप्लीमेंट्री चार्जशीट में बयान देते हुए कहा है कि राज कुंद्रा ने अश्लील सामग्री वितरित करने के इरादे से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म हॉटशॉट की बनाया था। मुंबई पुलिस ने अब इस बयान को सप्लीमेंट्री चार्जशीट का हिस्सा बनाया है। बता दें कि, राज कुंद्रा को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने रियान थोर्प को भी हिरासत में लिया था। राज कुंद्रा इस मामले में 19 जुलाई से जेल की सलाखों के पीछे हैं।
ये भी पढ़ें :- Shilpa Shetty के बयान पर Sherlin Chopra का आया रिएक्शन, कहा- “एड़ा बनकर पेड़ा खा रही हैं”…
Hotshot ऐप पर यूजर्स को परोसा जाता था पोर्नोग्राफी कंटेंट
Raj Kundra केस में हॉटशॉट ऐप (Hotshot) के जरिए ही पोर्न वीडियो का बिजनेस चलता था। इस ऐप को OTT प्लेटफॉर्म में शुरू किया था। इस पर यूजर्स को पोर्नोग्राफी कंटेंट (Pornography Content) के रूप में शॉर्ट मूवी और वीडियो क्लिप्स डाले जाते थे। इस ऐप पर दिखाए जाने वाले कई कंटेंट फ्री तो कुछ पर पैसे की डिमांड होती थी। ऐप पर यूजर्स को वीडियो के साथ-साथ मॉडल्स के न्यूड फोटो भी उपलब्ध करवाए जाते थे।
ये भी पढ़ें :- Honour नहीं ये तो Horror killing है, 2 लाशें मिलने के बाद 3 राज्य की पुलिस ने मिलकर किया मामले का खुलासा…
फिल्म एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने भी लिया निशाने पर
वहीं दूसरी ओर, फिल्म एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने भी राज कुंद्रा और उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी पर निशाना साधा है। शर्लिन चोपड़ा का कहना है कि शिल्पा ऐड़ा बनकर पेड़ा खा रही है और अपने पति को बचाने की कोशिश कर रही है। बता दें कि शिल्पा ने एक बयान में कहा था कि मैं अपनी जिंदगी में बिजी थी इसलिए मैं नहीं जानती कि राज क्या रह हैं। शिल्पा ने पुलिस को भी यही बयान दिया था। जिस पर शर्लिन चोपड़ा ने निशाना साधा है।
Raj Kundra Pornography Case : मुंबई पुलिस ने पोर्न वीडियो मामले में 1500 पन्नों की सप्लीमेंट्री चार्जशीट पेश की जिसमें 43 गवाहों के बयान रिकॉर्ड किए गए हैं। अब इस मामले पर Raj Kundra के बिजनेस पार्टनर का ऐसा बयान कुंद्रा की मुश्किलों को और भी बढ़ा सकता है।