टीटीएस ज़िला व महानगर टीम का गठन। बैठक में उर्स-ए-रज़वी की तैयारियों को लेकर चर्चा
बरेली, उत्तर प्रदेश।

दरगाह आला स्थित तहरीक-ए-तहफ़्फ़ुज़ सुन्नियत (टीटीएस) कार्यालय पर एक बैठक दरगाह के सज्जादानशीन व टीटीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुफ्ती अहसन रज़ा क़ादरी (अहसन मियां) की सदारत में सम्पन्न हुई। जिलाअध्यक्ष मंज़ूर खान व महानगर अध्य्क्ष अदनान खान ने आगामी उर्स-ए-रज़वी की तैयारियों के मद्देनजर मुफ्ती अहसन मियां के निर्देश पर अपनी अपनी टीम का गठन किया। इशरत नूरी, आलेनबी व सय्यद फरहत हुसैन को जिला उपाध्यक्ष, एडवोकेट काशिफ रज़ा को महासचिव, सय्यद माजिद अली को ज़िला सचिव। ज़िला संगठन मंत्री ज़ोहिब रज़ा को बनाया गया। वहीं आसिफ रज़ा, सबलू अल्वी, जुनैद खान व इरशाद रज़ा को महानगर उपाध्यक्ष, नफीस खान को महानगर महासचिव,काशिफ सुब्हानी महानगर सचिव, आरिफ रज़ा को महानगर सचिव बनाया। इस मौके पर सभी से मसलक-ए-आला हज़रत, सुन्नियत और टीटीएस के फरोग के लिए काम करने को कहा गया। साथ ही 103 वे उर्स ए रज़वी की तैयारियों को लेकर भी चर्चा हुई।
बैठक की निज़ामत (संचालन) मौलाना ज़ाहिद रज़ा ने किया। मुफ्ती गुलफाम रामपुरी,मौलाना बशीरुल क़ादरी,मौलाना अफ़ज़ाल, टीटीएस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य शाहिद नूरी,परवेज़ नूरी,नासिर क़ुरैशी,अजमल नूरी,औररंगज़ेब नूरी,ताहिर अल्वी,हाजी जावेद खान,यूनुस गद्दी,गौहर खान,सय्यद फैज़ान अली, जुनैद मिर्ज़ा,निक्की तहसीनी,सुहैल रज़ा,शान रज़ा,साजिद रज़ा, साकिब रज़ा, कामरान खान,नसीम सिद्दीकी,मुजाहिद बेग,सय्यद एजाज़,अश्मीर रज़ा आदि लोगो ने नई टीम को मुबारकबाद पेश की।