नई दिल्ली | Kiara Advani Achieved Honored : बॉलीवुड की खूबसूरत और इन दिनों काफी सुर्खियों में रहने वाली एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) को सर्वश्रेष्ठ एक्ट्रेस के लिए इस साल का ‘स्मिता पाटिल मेमोरियल ग्लोबल अवॉर्ड’ (Smita Patil Memorial Global Award) दिया गया है। इस बड़ी उपलब्धी के साथ ही कियारा ने विद्या बालन, दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा, अनुष्का शर्मा के साथ इस अवॉर्ड पाने वाली अभिनेत्रियों की लिस्ट में अपना नाम भी जुड़वा लिया है। बॉलीवुड में अपने दम पर तेजी से उभरी खूबसूरत कियारा आडवाणी अब फिल्म ‘भूल भुलैया 2’, ‘जग जुग जीयो’ में भी दिखाई देने वाली हैं।
ये भी पढ़ें :- Side Hero भी बर्दाश्त नहीं कर सकते PM Modi, देश का एकमात्र Superstar बनने की चाहत… (पढें रिपोर्ट)
Kiara Advani Achieved Honored : हाल ही रिलीज हुई फिल्म ’शेरशाह’ (Shershaah) में कियारा आडवाणी के अभिनय को काफी सराहा गया है। इस फिल्म की सफलता के बाद से कियारा अपने लुक और अभिनय को लेकर काफी चर्चाओं में हैं। डॉ निरंजन हीरानंदानी और श्री नानिक रूपाणी की अध्यक्षता वाली प्रियदर्शिनी अकादमी ने कियारा को 37वीं वर्षगांठ के वैश्विक पुरस्कारों में ’सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए स्मिता पाटिल मेमोरियल ग्लोबल अवॉर्ड’ से सम्मानित करने का फैसला किया है।
ये भी पढ़ें :- Mr. India खिताब विजेता बॉडी बिल्डर मनोज पाटिल ने की आत्महत्या की कोशिश, Suicide Note में इस अभिनेता पर लगाए आरोप
प्रियदर्शिनी अकादमी के मानद अध्यक्ष श्री नानिक रूपानी ने कियारा की तारीफ करते हुए कहा कि, इस पुरस्कार के लिए हमने कियारा आडवाणी को चुना, क्योंकि हम वास्तव में मानते हैं कि वह कम समय में अपनी अविश्वसनीय प्रतिभा और प्रेरणादायक यात्रा के लिए पुरस्कार की हकदार हैं।
ये भी पढ़ें :- Kiara Advani की ये Duplicate आपको भी कर देगी कंफ्यूज, नहीं पहचान पाएंगे कौन असली, कौन नकली ? Watch Video