॥ कबीर मठ ॥ समरसता का भोज्य कार्यक्रम सम्पन्न
एकता भाईचारा संस्कृत प्रेम का कार्यक्रम था – महंथ विचार दास

रीलेक्सो डोमस्वेयर कंपनी निदेशक – अब्दुल्लाह खान


सन्त कबीर नगर ( मगहर ) कबीर मठ द्वारा रीलेक्सो डोमेस्वेयर कंपनी निदेशक अब्दुल्लाह खान की दिवंगत मां को समर्पित भोज्य कार्यक्रम सकुशल सम्पन्न हुआ । पीठाधीश्वर महंथ विचार दास ने कहा कि यह भोज्य कार्यक्रम समाज मे पनप रही असमानता नफरत द्वेष को मिटाकर आपसी भाईचारा संस्कृति मेल एकता प्रेम बंधुत्व का कार्यक्रम था । कबीर मठ समाज हित के लिए समर्पित मठ है़ । यहां जाति धर्म नही देखा जाता है़ यह मानव प्रेम का मठ है़ । सद्गुरु कबीर साहब जीवन पर्यन्त मानव प्रेम का जो उपदेश दिये उसी का अनुसरण किया जा रहा है़ ।

उल्लेखनीय है़ कि रीलेक्सो डोमस्वेयर कंपनी निदेशक अब्दुल्लाह खान की माता का इंतकाल विगत माह 6 – 8 – 2021 अगस्त मे हो गया था वे 82 वर्ष की थी । बस्ती के स्टार हास्पिटल मे इलाज चल रहा था लखनऊ ले जाने की तैयारी थी कि अचानक तबीयत बिगड़ गयी और वो खुदा को प्यारी हो गयी । इस दौरान आश्रम के बच्चो मे कुर्ता पायजामा एवं साधु संतो को धोती सदके के रूप मे प्रदान किया गया ।
इस अवसर पर हबीबुल्लाह खान , वसीउल्लाह खान , नैमुल्लाह खान , अली हुसैन , लाल बाबू , रियाजुल हक , अरविन्द दास शास्त्री , केशव दास , फलाहारी बाबा देवव्रत , वैद्य राम शरण दास , पारस दास आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे ।

ज्येष्ठ पुत्र – हबीबुल्लाह खान

पुत्र – समीउल्लाह खान

पुत्र – नैमुल्लाह खान