नई दिल्ली | बॉलीवुड की खूबसूरत हीरोइन यामी गौतम (Yami Gautam) को न जाने किस की नजर लग गई! उनकी खूबसूरत शक्ल अचानक से बदल गई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर उन्होंने अपनी एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उनका खूबसूरत चेहरा एकदम डरावना सा दिखाई दे रहा है। जिसके कारण वे इन दिनों चर्चा में आ गई हैं।
दरअसल, यामी गौतम ने हाल ही में अपने सोशल अकाउंट पर कुछ ऐसी तस्वीरों को वीडियो के जरिए पेश कर अपनी आगामी फिल्म ‘भूत पुलिस’ (Yami Gautam Bhoot Police) में अपने किरदार से जुड़े अनुभवों को लोगों के साथ शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपना भूत वाला मेकअप साफ करवा रही हैं।
ये भी पढ़ें :- आतंकियों को लेकर दिल्ली पुलिस ने किए कई बड़े खुलासे, नवरात्रों के दौरान धमाकों से देश को दहलाना चाहता था दाऊद!
खूबसूरत यामी की ये तस्वीरें किसी को भी डराने के लिए काफी है। इन तस्वीरों को देखकर तो एक बारगी तो कोई भी डर सकता है। यामी ने कैप्शन में लिखा है कि, मुझे हॉरर फिल्में बेहद पसंद हैं, जिसके कारण भूत पुलिस में मैंने ये किरदार निभाया है। हालांकि, ये सबकुछ करना मेरे लिए आसान नहीं था।
View this post on Instagram
यामी बोलीं- 3 घंटे लगते थे तैयार होने में
फिल्म भूत पुलिस (Yami Gautam Bhoot Police) को लेकर यामी ने अपने फैंस से इसके अनुभवों को शेयर करते हुए बताया कि, इस गेटअप के लिए मुझे तैयार होने में 3 घंटे लग जाते थे और 45 मिनट वापस अपने पहले वाले रूप में आने में लगते थे। हिमाचल में वैसे ही रातें काफी ठंडी होती है। हर दिन नंगे पैर शूटिंग करनी होती थी।
ये भी पढ़ें :- फिर दिखेगा अजय देवगन का 30 साल पुराना स्टंट, इस बार बाइकों पर नहीं बल्कि इस पर खड़ें दिखेंगे…( Watch Video)