बाराबंकी
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी आकाश तोमर द्वारा मोहम्मदपुर चौकी (थाना कोतवाली नगर) का किया गया निरीक्षण, दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश
दिनांक 26.08.2019 को पुलिस अधीक्षक बाराबंकी आकाश तोमर द्वारा मोहम्मदपुर चौकी (थाना कोतवाली नगर) का निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा मोहम्मदपुर चौकी की साफ-सफाई,कार्यालय,बैरिक, मेस ,अगन्तुकों को मिलने वाली सुविधा व चौकी कार्यालय में रखें रजिस्टरों आदि का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक द्वारा चौकी पर मौजूद पुलिस बल से जनता से मर्यादित आचरण करने व ईमानदारी के साथ अपने कार्यों के निर्वाहन हेतु दिशा-निर्देश दिए।


