बाराबंकी
बाराबंकी स्वाट टीम/ लोनीकटरा पुलिस द्वारा चोरी की योजना बनाते अन्तर्जनपदीय 13 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, घटना कारित करने मे उपयोग किये जाने वाले ट्रक सहित 04 वाहन बरामद
दिनांक 26.08.2019 को स्वाट टीम बाराबंकी व थाना लोनीकटरा पुलिस को मुखबिर ने सूचना दिया कि सदरूद्दीनपुर पावर हाउस के आगे कान्हूपुर रोड से जयचन्द्र मऊ जाने वाले रास्ते के तिराहे पर 10-12 लोग एक ट्रक 10 टयरा व 2 चार पहिया वाहन लेकर खड़े है, जो आपस मे बलिया एक्सप्रेस से सरिया चोरी की योजना बना रहे है तथा इन्ही चोरो द्वारा आपके थाना क्षेत्र दहला स्कूल से सरिया चोरी किये थे। इस सूचना पर पुलिस टीमों द्वारा कान्हूपुर रोड से जयचन्द्र मऊ जाने वाले रास्ते के तिराहे पर गाड़ियों के पास बैठे हुए लोग चोरी की योजना बना रहे थे, कि एक बारगी तीनो टीमों ने दबिश देकर कुल 12 अभियुक्तों 01. संदीप यादव पुत्र राम चन्द्र निवासी शेखपुर थाना सोहरामऊ जनपद उन्नाव, 02. पुत्तन लाल पुत्र सरजू निवासी जगेठा थाना पुरवा जनपद उन्नाव, 03. हिमांशू पुत्र राम शंकर द्विवेदी निवासी धानमऊ थाना औरास जनपद उन्नाव, 04. सन्नी पुत्र अशोक गौतम निवासी नवी पनाह थाना माल जनपद लखनऊ, 05. दीपक पुत्र लल्लू लाल यादव निवासी शेखपुर थाना सोहरामऊ जनपद उन्नाव, 06. अखिलेश पुत्र प्यारेलाल निवासी शेखपुर थाना सोहरामऊ जनपद उन्नाव, 07. सूरज पुत्र जयशंकर निवासी खटौला थाना बन्थरा जनपद लखनऊ, 08. त्रिभुवन पुत्र तिलकराम निवासी शेखपुर थाना सोहरामऊ जनपद उन्नाव, 09. राम विलास पुत्र घसीटे कश्यप निवासी निधान खेड़ा थाना सोहरामऊ जनपद उन्नाव, 10. जयमंगल पुत्र नागेश्वर राम कश्यप निवासी लरगा थाना हथौड़ी जिला मुजफ्फरपुर बिहार, 11. हरेन्द्र पुत्र रट्टू निवासी बेदूपारी हस्तमाली थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर, 12. रवि मिश्रा पुत्र रामसहाय निवासी हरिओम नगर सुनेहरा थाना कृष्णानगर जनपद लखनऊ, 13. गोविन्द कुमार पुत्र स्वामी दयाल निवासी सिपूरा थाना बन्थरा जनपद लखनऊ को समय 01.50 बजे गिरफ्तार किया गया जबकि मौके से 02 अभियुक्त गुड्डू पुत्र सरजू निवासी जगेठा थाना पुरवा जनपद उन्नाव तथा मेवालाल पता अज्ञात अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गये। अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना लोनीकटरा में मु0अ0सं0-269/19 धारा 401 भादवि पंजीकृत किया गया।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण
- संदीप यादव पुत्र राम चन्द्र निवासी शेखपुर थाना सोहरामऊ जनपद उन्नाव।
- पुत्तन लाल पुत्र सरजू निवासी जगेठा थाना पुरवा जनपद उन्नाव।
- हिमांशू पुत्र राम शंकर द्विवेदी निवासी धानमऊ थाना औरास जनपद उन्नाव।
- सन्नी पुत्र अशोक गौतम निवासी नवी पनाह थाना माल जनपद लखनऊ
- दीपक पुत्र लल्लू लाल यादव निवासी शेखपुर थाना सोहरामऊ जनपद उन्नाव।
- अखिलेश पुत्र प्यारेलाल निवासी शेखपुर थाना सोहरामऊ जनपद उन्नाव।
- सूरज पुत्र जयशंकर निवासी खटौला थाना बन्थरा जनपद लखनऊ।
- त्रिभुवन पुत्र तिलकराम निवासी शेखपुर थाना सोहरामऊ जनपद उन्नाव।
- राम विलास पुत्र घसीटे कश्यप निवासी निधान खेड़ा थाना सोहरामऊ जनपद उन्नाव।
- जयमंगल पुत्र नागेश्वर राम कश्यप निवासी लरगा थाना हथौड़ी जिला मुजफ्फरपुर बिहार।
- हरेन्द्र पुत्र रट्टू निवासी बेदूपारी हस्तमाली थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर।
- रवि मिश्रा पुत्र रामसहाय निवासी हरिओम नगर सुनेहरा थाना कृष्णानगर जनपद लखनऊ।
- गोविन्द कुमार पुत्र स्वामी दयाल निवासी सिपूरा थाना बन्थरा जनपद लखनऊ ।
गिरफ्तारी का स्थान व समय
दिनांक 26.08.2019 को समय 01.50 बजे, सदरूद्दीनपुर पावर हाउस के पास थाना लोनीकटरा जनपद बाराबंकी।
बरामदगी का विवरण
1- ट्रक नं0- UP78BT 08882 दस टयरा ।
2- मारूती स्वीफ्ट VDI नं0- UP 32 CD4455 ।
3- टाटा इन्डिगो नं0- UP32FM8871 ।
4- स्कार्पियों नं0-UP32EV5005
5- 04 अदद मोबाइल सेट।
6- 1340/- नकद।
विशेष/पूछताछ का विवरण
गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा चार पहिया वाहनों से अगल बगल के जिलो मे सूनसान इलाको मे रैकी करके इसी ट्रक मे सभी लोग मिलकर लोहे की सरिया चोरी करके लादकर लखनऊ तथा उसके आस पास जिलो मे औने पौने दाम मे बेचकर पैसा आपस मे बांट लेते थे तथा इसी पैसे से अपना तथा अपने परिवार का खर्चा चलाते है । अभियुक्तगण जनपद फतेहपुर, लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़ व अमेठी में चोरी की कई घटनाओं का करना स्वीकार किया है। पूछताछ से ज्ञात हुआ कि गैंग के सरगना चार ट्रकों का मालिक है।
पुलिस टीम
- नित्यानंद सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना लोनीकटरा जनपद बाराबंकी।
- अमरेश सिंह बघेल प्रभारी निरीक्षक जैदपुर/स्वाट/सर्विलांस जनपद बाराबंकी।
- व0उ0नि0 रणजीत सिंह थाना लोनीकटरा जनपद बाराबंकी।
- उ0नि0 मुन्ना कुमार सर्विलांस टीम जनपद बाराबंकी।
- उ0नि0 हरिशचन्द्र, उ0नि0 रिन्केश सिंह स्वाट टीम जनपद बाराबंकी ।
- उ0नि0 श्रीचन्द यादव, उ0नि0 अरविन्द कुमार राय थाना लोनीकटरा जनपद बाराबंकी ।
- हे0का0 अजय यादव, हे0का0 राम किंकर सिंह थाना लोनीकटरा जनपद बाराबंकी ।
- हे0का0 इदरीश, का0 मनीष कुमार, का0 प्रवीण शुक्ला, का0 आदिल स्वाट टीम बाराबंकी।
- का0 नित्यानंद सिंह , का0 प्रमोद कुमार सिंह थाना लोनीकटरा जनपद बाराबंकी।

