मुंबई | Kareena Kapoor Latest Interview : बॉलीवॉड एक्ट्रेस करीना कपूर खान किसी पहचान की मोहताज नहीं है. दो बच्चों की मां होने के बाद भी करीना कपूर की सुंदरता में कोई कमी नहीं आई है. आज भी करीना कपूर को बड़े पर्दे में देखने के लिए उनके फैंस बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं.करीना सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी उतनी ही सक्रिय है. हाल में करीना कपूर अपने दूसरे बेटे के जन्म के समय सुर्खियों में आई. इसके तुरंत बाद करीना कपूर की किताब प्रेगनेंसी बुक काफी चर्चाओं में रही. इस किताब में करीना ने अपनी प्रेगनेंसी के दौरान होने वाले अनुभव लोगों के साथ साझा किए हैं. करीना ने प्रेगनेंसी से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी बातों को अपने किताब में जगह दी है. इस किताब में उन्होंने प्रेगनेंसी के दौरान सेक्स करने और सेक्स पोजीशन के बारे में भी बात की है.
कोई नहीं करता सेक्स पोजीशन पर बात
Kareena Kapoor Latest Interview : किताब की लॉन्चिंग के बाद अब एक न्यूज वेबसाइट को दिए गए इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि हमारे देश में प्रेगनेंसी के दौरान सेक्स पर कोई बात नहीं करता. उन्होंने कहा कि प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं की चॉइस को प्राथमिकता दी जानी चाहिए. इस संबंध में हमेशा पति को यह ध्यान रखना चाहिए कि उसकी पत्नी की सामान्य जरूरतें पूरा हो जिसमें सेक्स भी एक है. हालांकि उन्होंने कहा कि प्रेगनेंसी के दौरान सेक्स के लिए दंपत्ति को सेक्स पोजीशन पर खास ध्यान देना चाहिए वरना परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. करीना कपूर ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि इसके लिए लोगों को मेरी किताब पढ़नी चाहिए.
इसे भी पढ़ें – गणपति की मूर्ति पर गलती से भी ना चढाएं तुलसी, इन 5 चीजों के करने से पड़ता है विपरित प्रभाव…
सैफ के लिए कही ये बात
Kareena Kapoor Latest Interview : करीना कपूर खान ने अपने पति से आपके लिए कहा कि उन्होंने प्रेगनेंसी में मेरा पूरा ध्यान रखा. करीना ने कहा कि ऐसे कई मौके आते हैं जब स्वभाव चिड़चिड़ा हो जाता है. इन परिस्थितियों में पति को चाहिए कि वह कदम पत्नी का साथ दो जैसा की सैफ ने किया. उन्होंने बताया कि प्रेग्नेंसी के दौरान मातृत्व सुख कई मायने में महिलाओं को सुखद एहसास देने वाला होता है. इसलिए पति को ही नहीं बल्कि गर्भवती महिला के साथ रह रहे और लोगों को भी उसकी खुशी का खास ध्यान रखना चाहिए.
इसे भी पढ़ें-West Bengal Bypoll: भवानीपुर सीट हुई हॉट! ममता बनर्जी से मुकाबला करेंगी BJP की Priyanka Tibrewal