एकता और अखंडता की मजबूती के लिए हम अपनी अहम भूमिका का निर्वहन करेंगे – मोहम्मद इसहाक अंसारी
जहांगीर गंज – अंबेडिकर नगर/ कुरैश अहमद सिद्दीकी

जनपद अम्बेडकर नगर के नगर पंचायत जहांगीरगंज के नेवारी मुहल्ला में रोजी रोटी, समाजिक बराबरी के सवाल पर पिछड़े ( पसमांदा) मुसलमानों की जागरूकता अभियान के तहत् एक बैठक हुई जिसमें पिछड़े ( पसमांदा) मुसलमानों के संवैधानिक अधिकार,तालीमी बेदारी, सत्ता में हिस्सा दारी एवं समाजिक बराबरी के लिए सकारात्मक एवं संजीदा चर्चा हुई।
जजिसमें पिछड़े (पसमांदा ) मुसलमानों के तालीमी बेदारी पर विशेष चर्चा हुई।

उक्त बातें प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से पसमांदा मुस्लिम समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद इसहाक अंसारी ने कहीं उन्होंने कहा कि विषम परिस्थितियों में भी हम अपने बच्चों की तालीम मुकम्मल कराने के लिए भरपूर जद्दोजहद करेंगे और इल्म की रोशनी में सियासी ताकत बनकर समाज के सभी जात बिरादरी धर्म के लिए विकास के उच्चतम स्थान को हासिल करने की पूरी जद्दोजहद करेंगे।
और देश में एकता और भाईचारा की मजबूती के लिए हम अपनी अहम भूमिका का निर्वहन करेंगे।
इस अवसर पर विशेष रूप से मौलाना कमाल अहमद अंसारी, अब्दुल करीम अंसारी, हाफिज अकबाल अंसारी पूर्व प्रधान, मुहम्मद सलीम अंसारी, हाजी मंसब अली अंसारी, मुहम्मद सिद्दीक अंसारी, जमील अहमद अंसारी, रिजवान अहमद के सहित सैकड़ों सम्मानित बुजुर्ग, नौजवान और हम उम्र लोग शामिल रहे