पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी की 134 वीं जयंती पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पध्दति बालिका इन्टर कॉलेज में मनाई गयी।
संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
आज भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी की जयंती पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति बालिका इंटर कॉलेज चकदही में मनाई गयी।

इस अवसर पर विद्यालय में छात्राओं का सांस्कृतिक कार्यक्रम कराया गया, एवं उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि समारोह मनाया गया, और उनके व्यक्तित्व और कार्यों तथा राष्ट्र के प्रति योगदान से छात्राओं को अवगत कराया गया।

ज्ञात हो कि भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी स्वतंत्र भारत में उत्तर प्रदेश के प्रथम निर्वाचित मुख्यमंत्री भी रहे हैं।

इस अवसर पर मुख्य रूप से रूप से संस्था की प्रधानाचार्या नीलम चौरसिया,संध्या चौरसिया मीना, दीप्ति ,कंचन एवं समस्त आध्यपिकाएं व कर्मचारी उपस्थित रहे ।