समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यालय लखनऊ में प्रबुद्घ सभा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न – चंद्रभूषण पाण्डेय
लखनऊ / कुरैश अहमद सिद्दीकी


दिनांक 07/09/2021 को लखनऊ समाजवादी पार्टी कार्यालय पर प्रबुद्ध सभा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई जिसमें प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल,
प्रदेश अध्यक्ष प्रबुद्ध सभा मनोज पाण्डेय . पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप, सनातन पाण्डेय ने मीटिंग में प्रबुद्ध सभा के उत्तर प्रदेश के जिला अध्यक्षों एवं समस्त प्रदेश सचिव एवं कार्यकारिणी सदस्यों को संबोधित करते हुए आगामी विधानसभा 2022 के चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने पर जोर दिया।

उक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से प्रबुद्घ सभा के जिला अध्यक्ष संत कबीर नगर चंद्रभूषण पाण्डेय नी दी।