संतकबीरनगर
02 अदद अवैध तमंचा व 02 अदद जिंदा कारतूस (.315 बोर) के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस उ0नि0 शैलेन्द्र शुक्ला चौकी प्रभारी तामेश्वरनाथ एवं उ0नि0 अनिरुद्ध सिंह चौकी प्रभारी गोला बाजार थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर मय हमराही कर्मचारी गण द्वारा सरैया बाईपास से 02 अभियुक्त 1- रामआशीष यादव पुत्र दीनानाथ यादव निवासी ग्राम भगवानपुर थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर 2 – उपेन्द्र गुप्ता पुत्र सत्यराम गुप्ता निवासी ग्राम जगदीशपुर थाना बखिरा जनपद संत कबीर नगर को 02 अदद अवैध तमंचा (.315 बोर) व 02 अदद जिन्दा कारतूस (.315 बोर) के साथ गिरफ्तार कर अवैध शस्त्र के संबन्ध में थाना कोतवाली खलीलाबाद पर क्रमशः मु0अ0सं0 616 / 2021 एवं 617 / 2021 धारा 3 / 25 शस्त्र अधिनियम पंजीकृत कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त गण का नाम –
1 – रामआशीष यादव पुत्र दीनानाथ यादव निवासी ग्राम भगवानपुर थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर ।
2 – उपेन्द्र गुप्ता पुत्र सत्यराम गुप्ता निवासी ग्राम जगदीशपुर थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर ।
बरामदगी का विवरण –
1 – 02 अदद अवैध देशी तमंचा .315 बोर ।
2 – 02 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण –
1 – उ0नि0 शैलेन्द्र शुक्ला चौकी प्रभारी तामेश्वरनाथ, उ0नि0 अनिरुद्ध सिंह चौकी प्रभारी गोला बाजार, का0 वीर बहादुर यादव, का0 विवेक मिश्रा, का0 शुभम कुमार, का0 नितीश कुमार व का0 अमित कुमार यादव ।