संतकबीरनगर
महिला थाना जनपद संतकबीरनगर द्वारा 03 बिछड़े परिवारों को मिलाया गया

‘साथ-साथ’ कार्यक्रम (टूटते परिवार को जोड़ने की एक पहल) के आयोजन में आज दिनांक 05.09.2021 को परिवार परामर्श केन्द्र महिला थाना जनपद संतकबीरनगर पर प्रभारी निरीक्षक महिला थाना डॉ शालिनी सिंह के नेतृत्व में टूटने की कगार पर खड़े 03 दंपतियों के जोड़ों को मिलाकर बिछड़े परिवार को मिलाया गया । आपसी वैचारिक मतभेद की वजह से आवेदिका 1- श्रीमती विंद्रावती पत्नी श्री कमलेश निवासी ग्राम नन्दौर थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर व द्वितीय पक्ष कमलेश पुत्र स्व0 वीरे प्रसाद निवासी उपरोक्त के मध्य करीब 02 वर्षों से आपसी पारिवारिक विवाद के कारण रिश्ता टूटने की कगार पर था । 2- श्रीमती सबीना खातून पुत्री श्रीमती मो0 हदीस खातून निवासी पुरैना थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर व द्वितीय पक्ष मो0 असलम पुत्र पुत्र चिथरु उर्फ फजलुर्रहमान निवासी पचपोखरी थाना दुधारा के मध्य करीब 04 वर्षों से आपसी पारिवारिक विवाद के कारण इनका रिश्ता टूटने की कगार पर था, 3- श्रीमती मनीषा पत्नी सुग्रीम चौहान निवासी पड़ोखर बड़ा पुरवा थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर व द्वितीय पक्ष सुग्रीम चौहान निवासी उपरोक्त के मध्य करीब 06 वर्षों से आपसी पारिवारिक विवाद के कारण रिश्ता टूटने की कगार पर था । अभी तक कोई भी पक्ष एक दूसरे के साथ नहीं रहना चाहते थे, परन्तु तीनों मामलों में परिजनों को महिला थाने पर बुला कर थानाध्यक्ष डा0 शालिनी सिंह व महिला पुलिस टीम द्वारा की गई काउंसलिंग और समझाने-बुझाने के बाद पति-पत्नी के मध्य आपसी मनमुटाव व कलह को दूर कर एक साथ खुशी-खुशी रहने को तैयार हुए | सभी परिवारों को हंसी-खुशी महिला थाने से एक साथ विदा किया गया ।