जौनपुर में ग्रामीण स्वास्थ्य सेवक वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्वांचल राज्य मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव का भव्य स्वागत

स्वागताकांक्षी सभी प्रिय साथियों का अभिवादन स्वीकार करते हुए श्री त्रिपाठी ने ग्रामीण स्वास्थ्य सेवकों के साथ साथ पूर्वांचल वासियों के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ने का आश्वासन दिया उन्होंने कहा कि पूरा पूर्वांचल मेरा घर है और यहां के निवासी हमारे परिवार के सदस्य उनके अधिकारों के लिए हम तब तक संघर्ष करेंगे जब-तक पूर्वांचल वासियों का अधिकार उन्हें प्राप्त नहीं हो जाता है
इस अवसर पर पूर्वांचल राज्य मोर्चा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री सुशील कुमार मिश्रा ने कहा कि जौनपुर की धरा पर आपका स्वागत करते हुए गर्व महसूस हो रहा है तथा मैं आप सभी प्रिय साथियों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि मैं पूरे पूर्वांचल को एक सूत्र में बांधने के साथ साथ जागरूकता अभियान चलाने का काम शुरू किया हूं और करता रहूंगा।।
इस अवसर पर श्री विजय कुमार यादव, डॉ रितिन सिंह, श्री अखिलेश दूबे जी, श्री पलक धारी यादव जी, श्री पवन कुमार यादव जी सहित कई अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।।