छेड़खानी के मामले में वाँछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
संत कबीर नगर

थाना बेलहरकला पुलिस द्वारा* मु0अ0सं0 121 /2021 धारा 147 /323 /504 /506 /354(क) 452 भादवि व 9/10 पाक्सों एक्ट मे वांछित अभियुक्त नाम पता अरमान पुत्र अनवर अली निवासी पजराभीरी थाना बेलहकला जनपद सन्तकबीरनगर को बेलवा सेंगर पक्की सड़क से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
विदित हो कि उक्त अभियुक्त द्वारा दिनांक 30.07.2021 को वादी की नाबालिक पुत्री के साथ छेड़खानी व मारपीट की घटना कारित की गयी थी, जिसके संबंध मे वादी द्वारा थाना बेलहरकला पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था । महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए आज दिनांक 28.08.2021 को थाना बेलहकला पुलिस द्वारा उक्त आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरण- उ0नि0 रामसूरत यादव, हे0कां0 उदय नारायण यादव ।