विराट कुश्ती दंगल में पहलवानों ने दिखाया दम खम
– तामेश्वरनाथ धाम में हुई दंगल प्रतियोगिता में पहुंचे नामचीन पहलवान, 18 जोड़ हुई कुश्ती
– सूर्या ग्रुप के निदेशक डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी ने पहलवानों को ईनाम देकर किया उत्साहवर्धन
जितेन्द्र चौधरी
संतकबीरनगर 24 अगस्त 2019
महाभारतकालीन तामेश्वरनाथ धाम पर स्थित बाबा तामेश्वरनाथ भारती इण्टरमिडिएट कालेज के प्रांगण में विराट कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। इस दौरान 18 जोड़ कुश्ती हुई। जिसमें प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए नामचीन पहलवानों ने अपने दाव लगाए तथा एक दूसरे को पटखनी देने का प्रयास करते रहे। वहीं मुख्य अतिथि के रूव में उपस्थित सूर्या ग्रुप के निदेशक डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी ने पहलवानों को नकद ईनाम देकर उनका उत्साहवर्धन किया।
विराट कुश्ती दंगल का फीता काटकर उदघाटन करते हुए मुख्य अतिथि डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि कुश्ती एक प्राचीन कला है। इस कला को संरक्षण देने की आवश्यकता है। साथ ही गांव-गांव में अखाड़े बनवाकर इसे पुर्नर्जीवित करने की जरूरत है। इसे बचाए रखना हम सभी लोगों का दायित्व है। कुश्ती को संरक्षित करने के लिए वे लगातार प्रोत्साहन देते रहेंगे। इससे सामाजिक एकता को भी बल मिलता है। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित नित्यानन्द यादव ने भी कुश्ती कला के संरक्षण पर जोर दिया। कुश्ती का पहला मुकाबला बेलडाड़ निवासी रामरतन और नेवास माफी के दुर्गेश के बीच बराबरी का रहा। दूसरे मुकाबले में मोहद्दीपुर के योगेश ने मोलनापुर के दिवाकर को आसमान दिखाया। वहीं बबलू यादव बनपुरवा ने मोहद्दीपुर के अभिषेक यादव को कड़े मुकाबले में हराया। गोरखपुर मोहद्दीपुर के उमेश यादव ने चकिया निवासी प्रवीण को हराया, महदेइया के राजन को गिठनी के ऋषि यादव,गोसाईपुर के ब्रह्मानन्द यादव ने जंगल कौड़िया के कृष्णकान्त सिंह को आसमान दिखाया। खलीलाबाद स्टेडियम के मन्दीप यादव व पवन कुमार बेलडाड, अखिलेश यादव स्टेडियम व आकाश बेलडाड़, मन्दीप यादव स्टेडिय व सचिन तामेश्वरनाथ, बल्ली गोड़ तामेश्वरनाथ व विशाल खलीलाबाद, प्रदीप सिंह बेलवा व सचिन मोहद्दीपुर , अजय यादव तेनुआ व करन मोलनापुर, हिमांशु चकिया व सोनू यादव उसरापार, विवेक बेलडाड़ व गोल्ड मैडेलिस्ट चन्द्रिका निवासी भर्रोहिया, इन्द्रजीत यादव चतुरवनदुआरे व सभाजीत चकिया, महेन्द्र यादव बनपुरवा व धर्मवीर कृष्णानगर के बीच कुश्ती बराबरी पर छूटी। इस दौरान दंगल के अध्यक्ष ब्रह्मशंकर भारती, व्यवस्थापक प्रहलाद भारती, रामकृष्ण भारती, रोहित कुमार भारती, सुखराज भारती, दिलीप भारती, अनिल भारती, बालकेश भारती, मन्नन भारती, सियाराम भारती, इन्दल भारती, महेन्द्र यादव, दयाराम यादव प्रधान, मनोज भारती उर्फ जल्ली बाबा, बच्चा भारती, शशि शेखर भारती ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कुश्ती में रेफरी की भूमिका बैरमपुर के विजय पहलवान, रामलाल भारती, विश्वनाथ चैहान व जयहिन्द ने निभाई। संचालन ब्रह्मशंकर भारती ने किया।
राजन और अजय की कुश्ती रही रोमांचक
इस दौरान संतकबीरनगर के तिलौरा निवासी युवा पहलवान राजन मिश्रा और गोरखपुर के मोहद़दीपुर निवासी अजय यादव के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। यह कुश्ती का आखिरी जोड़ था। इसमें मात्र 2मिनट के भीतर ही राजन ने अजय को आसमान दिखा दिया। लेकिन बाद में मुख्य अतिथि डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी के अनुरोध पर कुश्ती एक बार फिर हुई। इस बार कुश्ती लगातार 10 मिनट तक चलती रही और दोनों पहलवान बराबरी पर रहे। लोगों को एक रोमांचक कुश्ती देखने को मिली। अन्त में राजन मिश्रा विजेता घोषित किए गए।


