पुलिस चौकी के उजड़ने की खुशी मे अपराधियो के मन फूट रहे लड्डू
पुलिस चौकी के टूटने की खुशी मे बढ़े अपराधियो के मनोबल !
संतकबीरनगर
के के मिश्रा / हरीश सिंह
सन्त कबीर नगर { बाघनगर } जब से पुलिस चौकी के टूटने की भनक चौकी क्षेत्र के अपराधियो को लगा है तब से अपराधियो मे खुशी का ठिकाना नही है उनको अब दिन बहुरने के आसार लगने लगे है सूत्रो की माने तो अपराधियो के टूटते मनोबल मे जान आ गयी है ।
बताते चले कि बी एम सी टी मार्ग फोरलेन होने जा रहा है चार माह बाद इसके विस्तारित होने का काम चालू होने वाला है । ऐसे मे पुलिस चौकी का टूटना तय माना जा रहा है वही यह भी माना जा रहा है कि पुनः चौकी बनने के लिए कही स्थान उपलब्ध नही है । जो यहां थाने के नाम की जमीन है उस पर दशको से अवैध कब्जा बरकरार है । सूत्रो की माने तो अपराधियो मे इस बात को लेकर खुशी है कि अब बाघनगर से पुलिस बल का सफाया हो जायेगा । जब ठिकाना ही नही रहेगा तो भय किस बात का रहेगा । सूत्रो की माने तो चौकी बनने के लिए कही से कोई जमीन उपलब्ध होने वाली नही है । इसकी दो वजह सामने आ रही है पहली वजह बढ़ती जनसंख्या है जिसकी वजह से जगह खाली नही है और दूसरी वजह दशको से खुद की जमीन से अवैध कब्जा हटवा न सकना है पुलिस के इस ढुलमुल रवैये से खार खाये कुछ लोगो का मानना है कि जो पुलिस अपनी जमीन से अवैध कब्जा नही हटवा सकती उस पर कैसे यकीन किया जाय कि क्षेत्र को अपराध मुक्त करने मे पुलिस गंभीरता दिखायेगी , जो पुलिस खुद के मामले को निपटा नही सकती है वह क्षेत्र को अपराध मुक्त क्या खाक करेगी । बहरहाल क्षेत्र के अपराधियो के मनोबल बढ़ेगे या थाने की जमीन से अवैध कब्जा हटवाकर बढ़ते अपराध पर नकेल कसा जायेगा आने वाला समय ही बता पायेगा ।