आगामी विधान सभा चुनाव 2022 को लेकर AIMIM की मासिक बैठक संपन्न


संत कबीर नगर/ कुरैश अहमद सिद्दीकी
आज जिला मुख्यालय स्थित AIMIM पार्टी जिला कार्यालय खलीलाबाद पर ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन की बैठक संपन्न हुई, बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मोहम्मद शफीक जबकि संचालन प्रमुख महासचिव वसीम खान ने किया।
आज जिला पार्टी कार्यालय का उद्घाटन हुआ।
जिसका उद्घाटन फीता काटकर प्रदेश कार्यकार्णी सदस्य इरशाद आलम (अच्छू) ने किया बैठक में बाबूलाल ,हाशिम आदमजाद व एडवोकेट आरिफ रजा तथा फज्जुल कादिर को अध्यक्ष, सुहैल अहमद उर्फ अज्जू को नगर अध्यक्ष खलीलाबाद मनोनीत किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष मोहम्मद शफीक ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव 2022 पार्टी मजबूती के साथ लड़ेगी, और प्रदेश की सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाएगी ।
बैठक को मुख्य रूप से सुनील कुमार यादव प्रदेश कमेटी सदस्य और प्रदेश कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्य इरशाद आलम और हकीकुल्लाह शाह, ने भी संबोधित किया। इनके अलावा वसीम खान प्रमुख महासचिव ए आई एम आई एम जिला संत कबीर नगर व मास्टर फिरोज विधानसभा अध्यक्ष खलीलाबाद, व हाजी अब्दुल्लाह ब्लॉक अध्यक्ष सेमरियावां के साथ साथ अब्दुल हफीज धनघटा विधानसभा अध्यक्ष,अब्दुल हादी, हाशिम आदमजाद, वली उल्लाह नदवी आदि ने संबोधित किया ।।
बैठक में मुख्य रूप से मेराज अहमद नवनियुक्त सचिव, मजहर अली महासचिव आदि दर्जनों लोग उपस्थित रहे, उपस्थित रहने वालों में अन्य लोग इस प्रकार हैं_सादिक खान, सजाउद्दीन खान, शमशाद खान, आजाद खान, हमीदुल्लाह, अतीक, शब्बीर, शम्स खान, नियाज़ अहमद ब्लाक अध्यक्ष बघौली, सैयद अली नगर अध्यक्ष बखीरा इत्यादि लोग मौजूद रहे !!