हम समाजवादी पार्टी संत कबीर नगर की तरफ से आजम खान की रिहाई को लेकर सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का सम्मान एवं स्वागत करते हैं – कोमल यादव


संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
समाजवादी पार्टी के संत कबीर नगर के वरिष्ठ नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता कोमल यादव ने 4 सप्ताह में
आजम खान साहब को रिहाई के आदेश पर माननीय सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का सम्मान एवं स्वागत करते हुए कहा कि वास्तव में यह सत्य की जीत है और शासन के लिए एक नसीहत भी है कि आप सत्य को परेशान तो कर सकते हैं, बहुत ज्यादा दिनों तक दबाकर नहीं रख सकते । श्री कोमल यादव ने कहा की संप्रदायिक ताकतें सत्ता के नशे में चूर होकर देश का भाईचारा खत्म करने पर लगी हुई हैं ।
मगर हम भी लोकतंत्र बचाने के लिए सड़क पर उतरने से गुरेज नहीं करने वाले हैं।
हम देश की न्याय व्यवस्था पर पूर्ण विश्वास रखते हैं कि न्यायालय किसी व्यक्ति अथवा संस्था पर बदनाम करने के उद्देश्य से लगाये हुए मिथ्या आरोपों को जांच कर रद्द करते हुए सत्य का सम्मान करेगा ।
श्री यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के सांसद माननीय आजम खान साहब ने अपने राजनीतिक जीवन के लंबे सफर में अपनी बेदाग छवि बनाए रखी, और समाजवादियों की बेबाक आवाज बनते रहे हैं, जिससे समाजवादी लोग प्रेरित होते हैं।
उन्होंने पिछड़े अल्पसंख्यक और दलित समाज के लिए कई वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, और इसी के उत्तरोत्तर उन्होंने समाजवादी पार्टी की सरकार में स्वतन्त्रता सेनानी मौलाना मुहम्मद अली जौहर जी के नाम से एक विश्वविद्यालय की स्थापना की थी, ताकि सर्व समाज के लोग पढ़ लिखकर शिक्षित होकर देश और समाज का नाम रोशन करें !
उनके सामाजिक और शिक्षा के क्षेत्र में किए हुए कार्यों से भारतीय जनता पार्टी और दूसरे संप्रदायिक संगठन उनसे दुराग्रह रखने लगे, कि इनकी वजह से कहीं भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से बेदखल ना होना पड़े, और समाजवादी पार्टी फिर से सत्ता में आकर पिछड़ों दलितों अल्पसंख्यकों एवं समाज के दबे कुचले और वंचित लोगों की आवाज ना बन जाए । हम एक बार फिर से सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हुए, न्याय व्यवस्था को और अधिक विश्वसनीयता प्रदान करने वाले फैसले पर धन्यवाद भी देते हैं ।।