अघोर पीठ में धूमधाम से मनाया गया माता शक्ति स्वरूपा का प्रादुर्भाव दिवस
विनय कुमार मिश्र गोरखपुर ब्यूरों। अघोरपीठ ट्रांसपोर्ट नगर गोरखपुर में शुक्रवार को माता यशोदा के गर्भ से प्रकट सम्पूर्ण ब्रह्मांड की महानायिका माता भगवती का प्रादुर्भाव दिवस श्रद्धापूर्वक एवं धूमधाम से मनाया गया l इस अवसर पर आश्रम में भक्तों की भारी भीड़ लगी रही l
प्राप्त खबर के अनुसार सायंकाल अष्टमी पूजन के शुभ अवसर पर हवन पूजन का कार्यक्रम भी था जिसमें पीठ प्रमुख अवधूत छबीलेराम जी तथा अन्य भक्तों ने हवंन पूजन किया l सायं महाआरती के पश्चात महाप्रसाद का वितरण हुआ जिसको सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने ग्रहण किया जो मध्यरात्रि तक चला l इस अवसर पर बिहार नेपाल सहित गोरखपुर बस्ती बलिया सलेमपुर मऊ आदि से भक्तों की भीड़ उपस्थित रही। इस बात की जानकारी अघोर पीठ के उपाध्यक्ष डा•रूप कुमार बनर्जी जी ने दी।