जमीअतुल उलमा संत कबीर नगर का चुनाव संपन्न
संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी

आज दिनांक 29 जुलाई दिन जुम्मेरात को मदरसा दारुल उलूम डीघा बाईपास खलीलाबाद में जमीअतुल उलमा संत कबीर नगर की एक अहम बैठक मौलाना अब्दुर्रब आजमी अध्यक्ष जमीअतुल उलमा उत्तर प्रदेश की निगरानी में संपन्न हुई।

जिसमें जिला संत कबीर नगर के पदाधिकारियों का चुनाव किया गया।
मौलाना नुरुल हुदा कासमी को कमेटी का सरपरस्त मनोनीत किया गया।
जबकि मुफ्ती मोहम्मद वसीम को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

वहीं मौलाना अब्दुल मन्नान कासमी, मौलाना शादाब आजम कासमी, मौलाना मुबाश्शिर नदवी, मौलाना कारी नसरुद्दीन, को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारियां दी गईं।

मौलाना खलीलुर्रहमान कासमी को जिला महासचिव बनाया गया।
जबकि जिला सचिव की जिम्मेदारी मौलाना महमूदुर्रहमान कासमी, मौलाना मोहम्मद शाहिद कासमी, मौलाना नियाज अहमद मजाहरी, के कंधों पर रखी गई।
वही कोषा अध्यक्ष की जिम्मेदारी मुफ्ती मोहम्मद इसहाक कासमी को दी गई।
बैठक का समापन बैठक के अध्यक्ष की दुआ के साथ हुआ।