आम आदमी पार्टी ने जारी किया 17 फ्रंटलो के जिलाध्यक्ष, विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारी तेज


संत कबीर नगर – कुरैश अहमद सिद्दीकी
संतकबीरनगर- आज दिनाँक 29/07/2021, दिन वृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी, संत कबीर नगर द्वारा शहर के प्रतिष्ठित लक्ष्मी होटल & रेस्टोरेंट में जिला प्रभारी सत्य प्रकाश पटेल एवं पूर्वांचल प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष पं० विजय आनंद उपाध्याय व् प्रबुद्ध प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव श्री सौम्येन्द्र प्रताप श्रीवास्तव जी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण 17 फ्रंटल अध्यक्षो का मनोनयन किया गया।
इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र यादव ने कहा कि आम आदमी पार्टी को उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव में जो प्यार व समर्थन मिला है, उसी तर्ज पर आम आदमी पार्टी, संत कबीर नगर, विधानसभा चुनाव 2022 लड़ने जा रही है। इसी क्रम में सभी 17 प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्षों का चयन कर लिया गया है। इस बार उत्तर प्रदेश में पार्टी सभी 403 विधानसभा सीटों पर मजबूती से विधानसभा चुनाव लड़कर सरकार बनाने जा रही है।
इसी क्रम में जिला महासचिव आलोक श्रीवास्तव ने कहा कि ग्रामीणांचल से जनता का समर्थन मिलना उत्तर प्रदेश में नई सरकार का संकेत दे रही है। आज पार्टी के कार्यक्रम में बसपा के सेक्टर प्रभारी व BDC हरिश्चंद्र चौरसिया व पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष जगदीश प्रसाद रमन तथा पूर्व BDC चंद्रेश कुमार जी ने बसपा छोड़ आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
यूथ जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र पांडेय ने कहा की यूथ ही देश का भाग्य विधाता है, इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का भरपूर निर्वहन करूंगा और पार्टी में 10 हजार कार्यकर्ता बनाने के लिये आज से ही सदस्यता अभियान में प्रतिभाग करने के लिए संकल्पित हूँ।
प्रबुद्ध प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव श्री सौम्येन्द्र प्रताप श्रीवास्तव ने कहा कि पार्टी ने विधानसभा चुनाव की तैयारी पूरी कर ली है, इस बार जिले के तीनो विधानसभा में आम आदमी पार्टी का विधायक होगा।
जिन 17 प्रकोष्ठों का मनोनयन किया गया, उनके नाम क्रमशः
१. राघवेन्द्र पांडेय- यूथ विंग जिलाध्यक्ष
२. प्रतिमा यादव- महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष
३. अम्बिका राय- किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष
४. ब्रह्मदेव सिंह- प्रबुद्ध प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष
५. शमसुदजुहा अंसारी- अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष
६. घनश्याम चौधरी- पूर्वांचल विंग जिलाध्यक्ष
७. शिवम वर्मा- सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष
८. अजय कुमार कन्नौजिया- अनुसूचित जाति जिलाध्यक्ष
९. हीरा लाल गौंड- व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष
१०. शंकर राजभर- कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष
११. डॉ० धर्मेंद्र आर्य- चिकित्सा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष
१२. दीपक कुमार दूबे- छात्र युवा संघर्ष समिति
१३. राम गोपाल तिवारी- पंचायत प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष
१४. राजेन्द्र प्रसाद पाल- आर०टी०आई० प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष
१५. ज्ञानेंद्र मिश्र- अधिवक्ता प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष
१६. जनार्दन यादव- पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष
१७. किरण किन्नर- किन्नर प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में क्रमशः पं० विजय आनंद उपाध्याय, सौम्येन्द्र प्रताप श्रीवास्तव, प्रतिमा यादव, डॉ० सत्य प्रकाश पटेल, बलवंत राय, राम निवास मौर्य, शंकर राजभर, मुकेश कुमार यादव, सूरज पांडेय, नंदन पांडेय, सुरेमन यादव, राम सहाय, डॉ० अमित कुमार, दीपक कुमार दुबे, हरिश्चंद्र चौरसिया, सत्य प्रकाश राय, अनवर अली, शमसुदजुहा अंसारी, सुनील सिंह, पंकज शर्मा, अंकित राय, डॉ० ताराचंद, गोलू सिंह इत्यादि लोग उपस्थित रहे।