थाना बखिरा पुलिस द्वारा दुष्कर्म करने के मामले में वाँछित 04 अभियुक्तगणों को किया गया गिरफ्तार
संत कबीर नगर
जनपद में मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिलाओं पर अपराधों के रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर *डॉ कौस्तुभ* द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक * संतोष कुमार सिंह* के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी मेंहदावल * अम्बरीष भदौरिया* के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी थाना बखिरा के नेतृत्व में आज दिनांक 28.07.2021 को मुखबिरखास की सूचना पर मु0अ0सं0 217/21 धारा 376 (D) भा0द0वि0 में वाँछित अभियुक्तगण नाम पता 1- दुर्गेश पुत्र भोलानाथ निवासी सांगठ 2- शैलेन्द्र पुत्र रामदास 3- रामजी चौधरी पुत्र राजबली चौधरी 4- कमलेश यादव पुत्र हीरालाल यादव निवासीगण मलेन थाना बखिरा जनपद सन्तकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया ।
विदित हो कि अभियुक्तगण द्वारा दिनांक 26.07.2021 को प्रार्थिनी के साथ दुष्कर्म की घटना कारित की गयी थी जिसके सम्बन्ध में थाना बखिरा पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत किया गया था । महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए दिनांक 28.07.2021 को थाना बखिरा पुलिस द्वारा उक्त अभियुक्तगणों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
*गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरण-* उ0नि0 कल्पनाथ सिंह मय हमराह ।