संत कबीर नगर । अपर मुख्य सचिव उ0प्र0 शासन के निर्देशानुसार जनपद के समस्त निजी अस्पतालों में न्यूनतम आक्सीजन के बैकप के संबंध में अवगत कराया गया है कि जिनके पास 50 से अधिक बेड है वह समुचित क्षमता वाले आक्सीजन जनरेशन प्लांट की व्यवस्था अपने यहां सुनिश्चित करायेगें तथा 50 से कम बेड वाले चिकित्सालय अन्य व्यवस्था यथा आक्सीजन कन्सन्ट्रेटर/आक्सीजन सिलेण्डर इत्यादि की पर्याप्त व्यवस्था रखेगें। इसके अतिरिक्त प्रत्येक अस्पताल अपने यहां इन सुविधाओं का निरन्तर अनुरक्षण एवं इनको चलाने हेतु पर्याप्त प्रशिक्षण एंव रख रखाव की व्यवस्था करेगें तथा यह भी सुनिश्चित किया जायेगा कि आक्सीजन हेतु उपलब्ध सभी आपूर्ति की सुविधा प्रदान की जा सकें।