नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म के मामले मे अभियुक्त गिरफ्तार
संत कबीर नगर
नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म के मामले मे अभियुक्त गिरफ्तार*
जनपद में मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिलाओं पर अपराधों के रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर *डॉ कौस्तुभ* द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अंशुमान मिश्रा के निकट पर्यवेक्षण में थाना दुधारा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 230/21 धारा 363 / 366 / 376 भा0द0वि0 व 3 / 4 पाक्सो एक्ट में वाँछित अभियुक्त नाम पता मो0 अयूब पुत्र कमरे आजम निवासी भाटपारा थाना दुधारा जनपद सन्तकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया ।
विदित हो कि उक्त अभियुक्त द्वारा दिनांक 24.07.2021 को वादी की नाबिलग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गया था व उसके साथ दुष्कर्म की घटना कारित की गयी थी, जिसके संबंध में वादी द्वारा दिनांक 25.07.2021 थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था । महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए आज दिनांक 28.07.2021 को थाना दुधारा पुलिस द्वारा उक्त आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
*गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरण-* उ0नि0 आनन्द सिंह, हे0का0 कैलाश पाण्डेय ।