संतकबीरनगर
जितेन्द्र चौधरी
थाना बखिरा पुलिस द्वारा 02 अपृहता बरामद
थाना बखिरा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 282/19 धारा 363/366/504/506 भा0द0वि0 से सम्बन्धित अपृहता को बरामद किया गया ।
विदित हो कि आवेदिका की लड़की को दिनाँक 04.07.2019 को अभियुक्त बहला फुसलाकर भगा ले गया था जिसके उपरान्त आवेदिका द्वारा अभियुक्त के घर जाकर उलाहना देने पर अभियुक्तगण के परिजनों द्वारा गाली गुप्ता देते हुए जान से मारने की धमकी दी गयी थी, जिसके उपरान्त आवेदिका द्वारा थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था ।
बरामद करने वाली पुलिस टीम- उ0नि0 शशिकान्त तिवारी, का0 विजय प्रकाश यादव, म0का0 रंजू यादव ।
थाना बखिरा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 11/19 धारा 363/366भा0द0वि0 से सम्बन्धित अपृहता को बरामद किया गया ।
विदित हो कि आवेदक की लड़की को दिनाँक 28.11.2018 को अभियुक्त व उसकी माता द्वारा बहला फुसलाकर अभियुक्त के साथ गुजरात भेज दिया गया था, जिसके जिसके उपरान्त आवेदक द्वारा थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था ।
बरामद करने वाली पुलिस टीम- उ0नि0 बृजभान यादव, म0का0 रंजू यादव ।
पीआरवी आफ द डे
पीआरवी 1490 ने घायल को पहुचाया अस्पताल – पीआरवी 1490 को थाना धनघटा क्षेत्र के अन्तर्गत इवेन्ट संख्या 7380 से कालर ने दुर्घटना होने के सम्बन्ध में सूचना दी । इस सूचना पर पीआरवी कर्मियो द्वारा तत्काल 06 मिनट में मौके पर पहुचकर घायल हुए व्यक्ति संतोष पुत्र जयश्री चौहान निवासी निहला थाना धनघटा को पीआरवी से अस्पताल पहुचाया गया तथा थाना धनघटा को सूचित किया गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं सूझबूझ से घटनास्थल पर समय से पहुचकर घायल व्यक्ति की जान बचाई गयी । जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गयी ।
पीआरवी स्टाफ- मुख्य आरक्षी रामानन्द चौधरी, आरक्षी अनिरुद्ध प्रसाद, आरक्षी चालक ध्रुव सिंह ।
मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 37 वाहनो से 41300 रु0 सम्मन शुल्क वसूल
दिनांक 22-08-2019 को जनपद संतकबीरनगर के सभी थाना क्षेत्रो मे बैंक / वाहन / संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग के दौरान समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष / प्रभारी यातायात द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही करते हुए 37 वाहनो से 41300 रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया ।
शान्ति भंग (151/107/116 सीआरपीसी) मे 02 अभियुक्त गिरफ्तार
• कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
• मेहदावल पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
एन्टी रोमियो अभियान के अन्तर्गत की गयी कार्यवाही
दिनांक 22-08-2019 को जनपदीय पुलिस व एण्टी रोमियो टीम द्वारा मनचले / रोमियो चेकिंग के दौरान 18 स्थानों पर चेक करते हुए कुल 62 व्यक्तियों को चेक किया गया जिसमे से मनचले व शोहदे किस्म के लड़कों से पूछताछ करने के पश्चात कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया तथा हिदायत दी गयी कि बिना किसी कारण के बाजारों व चौराहों के आसपास दोबारा घूमते हुए पाये जाने पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी ।