जनआंदोलन को तीव्र करने के लिए सड़कों पर उतरेगा तीसरी आंख मानवाधिकार संगठन।
सत्याग्रह संकल्प के चैथे दिन भी प्रशासन की खामोशी गंभीर चिंतन का विषय।
अवैध निर्माण के विरुद्ध प्रशासन की अब तक कि उदासीनता संदिग्ध सत्यनिष्ठा का प्रतीक।

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
विकास प्राधिकरण गोरखपुर के भ्रष्ट लोक सेवकों द्वारा महानगर में अवैध निर्माण व बगैर पार्किंग के संचालित व्यवसायिक भवनों के विरुद्ध संगठन द्वारा चलाए जा रहे क्रमिक धरने के चैथे दिन कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन के संस्थापक महासचिव ने कहा कि ऐसे गंभीर प्रकरण पर जिला प्रशासन की खामोशी संगठन को सड़कों पर उतर कर जन आंदोलन करने के लिए विवश करने का साहस है जो लोकतांत्रिक प्रक्रिया के विपरीत है।
आगे उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा जनहित में चलाई जा रही जन आंदोलन का सम्मान करते हुए प्रकरण का स्थलीय सत्यापन कर त्वरित गुण दोष के आधार पर कार्रवाई करते हुए संगठन को संतुष्ट करना उनकी नैतिक जिम्मेदारी बनती है ऐसा ना करना लोकतांत्रिक प्रक्रिया का उल्लंघन और सामाजिक कार्यकर्ताओं के आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाना और उनकी गरिमा को धूमिल करने का गंभीर अपराध है जिसे शासन द्वारा गंभीरता से लिया जाना चाहिए परंतु हास्यपद विषय है कि जिला प्रशासन के इस कृत्य के खिलाफ शासन अब तक खामोश क्यों है समझ से परे है ऐसे में यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगा कि विकास प्राधिकरण के कारीत भ्रष्टाचार में जिला प्रशासन से लेकर शासन तक की संलिप्तता प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रही है जिसे संगठन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त करने को तैयार नहीं है। वहीं संगठन के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विपुल मिश्रा ने कहा कि सत्याग्रह संकल्प के चैथे दिन भी प्रशासन की खामोशी गंभीर चिंतन का विषय हो गया है। क्रमिक धरने को तेज धार देने के लिए अब प्रशासन विवश कर रहा है। जन विरोधी व्यवस्थाओं का विरोध करना संगठन का नैतिक दायित्व है संगठन अपने नैतिक दायित्वों के निर्वहन करने के लिए संवैधानिक अधिकारों के अनुरूप सड़कों पर उतर कर प्रतीकात्मक प्रतिकार के माध्यम से चिर निद्रा में सोई व्यवस्था के पोशाकों को जगाने का हर संभव प्रयास करेगा। कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष संतोष गुप्ता ने कहां की कोविड.19 एक्ट का अनुपालन करते हुए कार्यक्रम को और गति दिया जाएगा उक्त के क्रम में शनिवार और रविवार के निर्धारित लॉक डाउन के अनुपालन में क्रमिक धरने का अगला क्रमिक धरना दिवस मंडला आयुक्त गोरखपुर के कार्यालय कार्य दिवस के अनुरूप सोमवार से शुक्रवार तक प्रति सप्ताह क्रमिक धरना जारी रहेगा मांगे पूरी ना होने तक
कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से उपस्थित संगठन के संरक्षक डा. पीएन भट्ट, संस्थापक महासचिव शैलेन्द्र कुमार मिश्र, प्रदेश सचिव उ.प्र. व राष्ट्रीय संयुक्त अधिवक्ता मंच के वरिष्ठ अधिवक्ता अनुप मिश्रा, अशोक तिवारी दीवानी बार गोरखपुर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विपुल मिश्रा, प्रदेश आई.टी सेल प्रभारी अमरजीत यादव, आईटी सेल सदस्य धर्मराज यादव, दुर्गेश यादव, दिनेश यादव, वरिष्ठ कार्यकर्ता जियाउद्दीन अन्सारी, वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश शुक्ला कमिश्नरी बार गोरखपुर विरेन्द्र कुमार वर्मा, विरेन्द्र राय, जिला मंत्री रामचन्दर दूबे, जिला संयोजक राजमंगल गौर, जिला मीडिया प्रभारी शशी कांत, महानगर अघ्यक्ष संतोष गुप्ता, गोकुल गुप्ता जनपद कुशीनगर सूर्यदेव शर्मा, सतीश कुशवाहा, अजय, जाहिद अली, मजहर उर्फ लाड़ले, नानू अंसारी, बृजराज सैनी, अमर सिंह, अजय कुमार सिंह, उमाशंकर मझवार, बिनोद एडवोकेट कमिश्नर ई बार गोरखपुर शंभू सिंह श्रीनेत दुर्ग विजय गौर एडवोकेट दीवानी बार गोरखपुर संजय गुप्ता, राजकुमार यादव, और जय बहादुर इत्यादि लोग उपस्थित रहे।