संतकबीरनगर
ब्युरो रिपोर्ट
बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 35 पुलिसकर्मियों / सामाजिक कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित
माह जुलाई 2019 मे जनपद संतकबीरनगर मे बालिकाओं / छात्राओं / महिलाओं को जागरुक करने के उद्देश्य से चलाये गये बालिका सुरक्षा जागरुकता अभियान जिसमे महिलाओं/बच्चियों के विरुद्ध छेड़छाड़ व यौन उत्पीड़न जैसी अप्रिय घटनाओं के रोक थाम हेतु जनपद के समस्त थानाक्षेत्रो मे प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष व उपनिरीक्षको तथा आरक्षियो द्वारा अपने थानाक्षेत्र के अन्तर्गत स्कूलो मे जाकर यूपी डॉयल 100, महिला हेल्पलाइन नम्बर 1090, महिला हेल्प लाइन डॉयल 181 व एन्टीरोमियों टीम के बारे में छात्राओं को विस्तृत जानकारी दी गई थी जिसमे सराहनीय उत्कृष्ट कार्य करने वाले 35 अधिकारियो, कर्मचारियो व सामाजिक कार्यकर्ताओ को आज दिनॉक 22-08-2019 को कलेक्ट्रेट सभागार जनपद संतकबीरनगर मे जिलाधिकारी संतकबीरनगर रवीश कुमार गुप्ता व पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर ब्रजेश सिंह द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।
प्रभारी निरीक्षक महिला थाना डा0 शालिनी सिंह द्वारा छात्राओं को आत्मरक्षा संबन्धी उपयोगी बातें जैसे गुड टच व बैड टच के संबन्ध में जानकारी देने व उन्हे आत्म रक्षा के गुर सिखाने हेतु जिलाधिकारी संतकबीरनगर व पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा विशेष रुप से प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित करते हुए उनके द्वारा बालिका / महिला सुरक्षा हेतु किये गये उल्लेखनीय कार्यो की प्रशंसा की गई ।
प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने वाले पुलिस अधिकारी / कर्मचारी व पुलिस का सहयोग करने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओ के नाम निम्नलिखित है –
रमेश कुमार (क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद)
अमित कुमार उपाध्याय (अध्यक्ष बाल कल्याण समिति)
विद्यानन्द (सदस्य बाल कल्याण समिति)
सत्य प्रकाश (सदस्य बाल कल्याण समिति)
श्रीमती नुजहत नसीम खानम (सदस्य बाल कल्याण समिति)
डा0 शालिनी सिंह (प्रभारी निरीक्षक महिला थाना)
रणधीर मिश्रा (प्रभारी निरीक्षक थाना धनघटा)
प्रदीप कुमार सिंह (थानाध्यक्ष दुधारा)
मनोज कुमार सिंह (उप-निरीक्षक थाना बखिरा)
महेश कुमार गुप्ता (संरक्षण अधिकारी – महिला कल्याण)
श्रीमती कंचन मणित (विधि सह परिवीक्षा अधिकारी – महिला कल्याण)
चन्द्रिका प्रसाद (उप-निरीक्षक सी0ए0डब्लू0)
श्रीमती सुष्मिता दीक्षित (महिला आरक्षी सी0ए0डब्लू0)
रामप्रवेश यादव (उप-निरीक्षक थाना महुली)
शोएब अहमद (उप-निरीक्षक थाना धर्मसिंहवा)
श्रीमती टगरपाल (181 सुगम कार्यकर्ता – महिला कल्याण)
रंजना मिश्रा (181 सुगम कार्यकर्ता – महिला कल्याण)
सतीश कुमार (सामाजिक कार्यकर्ता – महिला कल्याण)
श्रीमती सरिता सिंह (परामर्शदाता – महिला कल्याण)
श्रीमती राना परवीन (सामाजिक कार्यकर्ता – महिला कल्याण)
अनिल शर्मा (मुख्य आरक्षी प्रोन्नति – यातायात शाखा)
जगदम्बा गुप्ता (मुख्य आरक्षी प्रोन्नति – यातायात शाखा)
पूनम (महिला आरक्षी थाना मेहदावल)
आरती पाण्डेय (महिला मुख्य आरक्षी थाना कोतवाली खलीलाबाद)
सौरभ मिश्रा (उप-निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद)
निधि उपाध्याय (महिला आरक्षी थाना दुधारा)
श्रीमती गौरी शुक्ला (उप-निरीक्षक महिला थाना)
आशा शर्मा (महिला आरक्षी महिला थाना)
पींगल यादव (महिला आरक्षी महिला थाना)
प्रमिला (महिला आरक्षी थाना धनघटा)
रेनू पाल (महिला आरक्षी थाना महुली)
धीरेन्द्र यादव (उप-निरीक्षक थाना मेहदावल)
अंशू (महिला आरक्षी थाना बखिरा)
नन्दनी (महिला आरक्षी थाना धर्मसिंहवा)
सीताराम (आउट रिच कार्यकर्ता – महिला कल्याण)




