बस्ती / बनकटी
ग्राम प्रधान राधेश्याम चौधरी ने ग्राम सभा में कराये वृक्षारोपण

बनकटी ब्लाक के ग्राम सभा कुम्हिया मिश्रौलिया राजस्व ग्राम बढ़या में ग्राम प्रधान राधेश्याम चौधरी ने वृक्षारोपण करवाया जैसा कि बताते चलें 1 जुलाई से 7 जुलाई तक सरकार द्वारा वन महोत्सव मनाया गया इसी कड़ी में ग्राम प्रधान ने अपने ग्राम सभा में इमली, अमरूद ,महुआ, सिरसा, आम , सागवान के पौधे लगवाए जिससे ग्रामीणों में काफी उत्साह नजर आ रहा है कि अब हमारा ग्रामसभा हरा भरा रहेगा इसी कड़ी में हमारी कबीर की आवाज़ की टीम भी ग्राम सभा में पहुंची और राधेश्याम चौधरी से रूबरू हुई।।