बसपा सरकार में एक ही घाट पर पानी पीते थे शेर और बकरी – भीम राजभर
संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी


बहुजन समाज पार्टी के तत्वधान में एक दिवसीय कैडर कैम्प का समापन हुआ।
कैडर कैम्प आयोजन के मुख्य अतिथि बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर रहे।
उक्त जानकारी बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष धर्म देव प्रियदर्शी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दिया।
मुख्य अतिथि श्री भीम राजभर ने खलीलाबाद के बंधन मैरेज हाल में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा देश और प्रदेश की जनता राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री मायावती की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रही है।
और 2022 में बसपा की सरकार बनाने के लिए कमर कस चुकी है।
सामाजिक भाईचारा का उदाहरण देते हुए श्री राजभर ने कहा कि बसपा शासनकाल में शेर और बकरी एक ही घाट पर पानी पीते थे।
उन्होंने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश ही नहीं पूरे देश में राजभर समाज का प्रतिनिधित्व बहुजन समाज पार्टी से ही पूरा होता है।
उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशों का हवाला देते हुए 2022 उत्तर प्रदेश के विधान सभा चुनाव में कार्यकर्ताओं को अपनी अपनी विधान सभा सीटों पर चुनाव जितने के पूरी ताकत से मेहनत करने को कहा।
इस अवसर पर पूर्व विधायक भगवान दास, पूर्व एम एल सी लालचंद निषाद, पूर्व प्रमुख रामाशीष यादव, सोबोध चन्द यादव, योसोदानन्द निषाद, के, के, गौतम, आसवनी कुमार, कुलदीप मणि मिश्रा, रामू प्रसाद चौधरी, राजेन्द्र आजाद, राम तिलक, राम जपित राजभर, धनन्जय सिंह, शुशील पान्डय, राम वृक्ष,(राज पेंटर) अभिषेक भारती,राम राज मौर्या, जब्बार अली, अब्दुल अजीम, इसरार खान, दया शंकर राय, जितेन्द्र कुमार, भुपेन्द्र सिंह, वेदप्रकश मौर्या, हरी प्रसाद, लालचंद यादव राम सिधारे, सुरेश चंद्र, अदि नेता कार्यकर्ता उपस्थिति रहे।