एक शातिर मोटर साइकिल चोर गिरफ्तार, 04 अदद चोरी की मोटर साइकिल बरामद –

आज दिनांक 29.06.2021 को चेकिंग/गस्त के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर थाना कोतवाली नगर के उ0नि0 दीन दयाल यादव मय हमराह व स्वाट टीम प्रभारी उ0नि0 अमरनाथ राय मय टीम द्वारा थानाक्षेत्र के सीताराम धाम के पास 02 मोटर साइकिल सवारों को रोकने का इशारा किया गया तो वे अपनी-अपनी मोटर साइकिल छोड़कर भागने लगे जिसमें से एक व्यक्ति शशि कुमार पटेल को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया जबकि दूसरा व्यक्ति भाग निकला।
मौके से बरामद दोनो मोटर साइकिलों के सम्बन्ध में गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा बताया गया कि यह दोनो मोटर साइकिलें चोरी की हैं, इसी लिये हम लोग पुलिस टीम को देख कर भाग रहे थे। जो व्यक्ति मौके से फरार हो गया वह मेरा साथी था, हम लोग मिलकर मोटर साइकिलों की चोरी करते हैं, मेरा साथी ग्राहक की तलाश कर उसे बेंच देता है, इससे मिले पैसों को हम लोग आपस में बांट लेते हैं। गिरफ्तार अभियुक्त की निशान देही पर चोरी की दो अन्य मोटर साइकिलें बरामद की गई।
बरामद मोटर साइकिलों के सम्बन्ध में पूर्व में थाना कोतवाली नगर पर क्रमशः मु0अ0सं0 407/21 धारा 379 भादिव, मु0अ0सं0 412/21 धारा 379 भादिव, मु0अ0सं0 456/21 धारा 379 भादिव व मु0अ0सं0 471/21 धारा 379 भादिव भादवि का अभियोग पंजीकृत है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
- शशि कुमार पटेल पुत्र माताफेर पटेल नि0 दीपकपुर थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर।
बरामदगी-
- 04 अदद चोरी की हीरो स्प्लेण्डर मोटर साइकिल।
पुलिस टीम-
उ0नि0 श्री दीन दयाल यादव मय हमराह थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ़।
स्वाट टीम प्रभारी उ0नि0 श्री अमरनाथ राय मय टीम जनपद प्रतापगढ़।