जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ तीन प्रत्याशियों का नामांकन
संत कबीर नगर – कुरैश अहमद सिद्दीकी

आज दिनांक 26/06/2021 को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच तीन प्रतेयाशियों ने नामांकन किया।

देखा जाये तो समाजवादी पार्टी के बलिराम यादव के पर्चा दाखिला में सपा नेताओं कार्यकर्ताओं की काफी भीड़ रही
बलिराम यादव के समर्थन में काफिलों के रूप में समाजवादियों का जिला मुख्यालय पर पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।

जहां वार्ड नम्बर 19 से जिला पंचायत सदस्य बलिराम राम यादव ने दो सेट में अपना नामांकन किया वहीं वार्ड नम्बर 06 से जिला पंचायत सदस्य सना प्रवीन ने भी एक सेट में अपना पर्चा दाखिला किया।किया।

वहीं भारतीय जनता पार्टी से कृष्णा चौरसिया ने भी मंत्री विधायक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेताओं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
नामांकन प्रक्रिया शुरू होने से पहले आज सुबह से ही प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखा आला अधिकारियों की देख रेख में जिला के चप्पे चप्पे पर पुलिस के नौजवान तैनात रहे।
कुल मिला जुला कर जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया सकुशल संपन्न हो गयी। अब देखना यह है कि 03/07/2021 को जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर किस पार्टी के प्रत्याशी का कब्जा होता है।