नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वाँछित अभियुक्त गिरफ्तार, अपहृता बरामद*
संत कबीर नगर
जनपद में मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिलाओं पर अपराधों के रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर *डॉ0 कौस्तुभ* द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक * संतोष कुमार सिंह* के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी धनघटा * अम्बरीश भदौरिया* के निकट पर्यवेक्षण में थाना महुली पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 143/21 धारा 363/366/376 भा0द0वि0 व 3/4 पाक्सो एक्ट मे वांछित अभियुक्त नाम पता सिपाहीलाल चौधरी पुत्र रामनरेश चौधरी निवासी जंगिया कालीनगर गिरीट गुमरी थाना रेहरा बाजार जनपद बलरामपुर को विश्वनाथपुर तिराहा के पास से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
विदित हो कि उक्त अभियुक्त द्वारा दिनांक 15.04.2021 को वादी की पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गया था, जिसके संबंध मे वादी द्वारा दिनांक 05.05.2021 को थाना महुली पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था । महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए आज दिनांक 25.06.2021 को थाना महुली पुलिस द्वारा उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए अपहृता को भी बरामद किया गया ।
*गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरण*- उ0नि0 प्रमोद कुमार यादव, का0 संदीप कुमार यादव, म0आ0 सुषमा खरवार ।