बाराबंकी
थाना सतरिख पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से 60 ग्राम अवैध स्मैक बरामद

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी यमुना प्रसाद द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर नियन्त्रण रखने के लिए सक्रिय अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु समस्त थाना प्रभारियों को अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।
उक्त के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी मनोज कुमार पाण्डेय के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सदर रामसूरत सोनकर के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक सतरिख के नेतृत्व में दिनांक 24.06.2021 को थाना सतरिख पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त रमेश कुमार पुत्र स्व0 साहबदीन निवासी लोनापुर नई आबादी थाना चिनहट जनपद लखनऊ को ग्राम मोहम्मद से गिरफ्तार किया गया। तलाशी में अभियुक्त के पास से कुल 60 ग्राम अवैध स्मैक व मोटर साइकिल स्पेलण्डर प्लस यूपी 32 सीआर 1691 बरामद हुई, बरामद मोटर साइकिल को एमवी एक्ट में सीज किया गया । इस सम्बन्ध में थाना सतरिख पर मु0अ0सं0 155/2021 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-
रमेश कुमार पुत्र स्व0 साहबदीन निवासी लोनापुर नई आबादी थाना चिनहट जनपद लखनऊ
बरामदगी-
- 60 ग्राम अवैध स्मैक
- मोटर साइकिल स्पेलण्डर प्लस यूपी 32 सीआर 1691
पुलिस टीम-
- प्रभारी निरीक्षक सतरिख बृजेश कुमार वर्मा जनपद बाराबंकी।
- उ0नि0 लालजी यादव थाना सतरिख जनपद बाराबंकी।
- का0 अमित चौधरी, का0 नवनीत कुमार थाना सतरिख जनपद बाराबंकी।
- का0 राममोहन थाना सतरिख जनपद बाराबंकी।