बाराबंकी
थाना जैदपुर पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से 300 ग्राम अवैध मारफीन बरामद

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी यमुना प्रसाद द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु जनपद में अभियान चलाकर गिरफ्तारी/बरामदगी करने का निर्देश समस्त थाना प्रभारियों को दिया गया है, जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी/दक्षिणी व समस्त क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में शातिर अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है। उक्त क्रम में आज दिनांक 25.06.2021 को प्रभारी निरीक्षक जैदपुर के नेतृत्व में थाना जैदपुर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त मो0 सलमान पुत्र मो0 असलम निवासी टिकरा उस्मा थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी को ग्राम टिकरा मुर्तजा से गिरफ्तार किया गया। तलाशी में अभियुक्त के पास से 300 ग्राम मारफीन बरामद हुई। उक्त सम्बन्ध में थाना जैदपुर पर मु0अ0सं0 198/2021 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-
मो0 सलमान पुत्र मो0 असलम निवासी टिकरा उस्मा थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी
बरामदगी-
300 ग्राम अवैध मारफीन
पुलिस टीम-
- प्रभारी निरीक्षक जैदपुर श्री धर्मेन्द्र सिंह रघुवंशी जनपद बाराबंकी।
- व0उ0नि0 श्री मदनपाल थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।
- हे0का0 राजेन्द्र यादव, हे0का0 सौरभ सिंह थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।
- हे0का0 सूबेदार यादव, का0 शैलेन्द्र सिंह थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी