मानिकौरा कला से नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान श्रीमती ललिता पाण्डेय प्रतिनिधि श्यामसुंदर पाण्डेय दिए बधाई

बस्ती
बनकटी ब्लाक के ग्राम सभा मानिकौरा कला से नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान श्रीमती ललिता पाण्डेय प्रतिनिधि श्यामसुंदर पाण्डेय दिए समस्त ग्राम वासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने बताए कबीर की आवाज़ से कि हमारे ग्राम सभा में एक 1198 वोट रहे जिसमें 655 वोट पोल हुए वही 25 वोट इनवेलिड पाए गए प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि हमें 278 वोट मिला 106 वोटों से विजय हासिल हुई वही दूसरे स्थान पर रहे प्रदीप कुमार पांडे को 172 वोट मिले ग्राम सभा में कुल 3 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रहे नवनिर्वाचित प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि हम विकास के कार्यों पर जोर देंगे नाली खड़ंजा इंटरलॉकिंग वृद्धा विधवा पेंशन गरीबों को आवास मुहैया करवाने का कार्य करेंगे वही कोविड-19 महामारी बीमारी से बचने के लिए तमाम ग्राम वासियों को आगाह किए कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें मास्क लगाएं अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखें।