करोना काल में पत्रकारों ने जान जोखिम में डालकर समाज तक पहुंचाई खबरें – हाशिम रिजवी
सुरेंद्र कुमार सिंह के इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर पत्रकारों ने दी बधाई।
इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन पदाधिकारियों की बैठक में संगठन मजबूती पर दिया गया जोर।

सिद्धार्थनगर, उत्तर प्रदेश।
इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की जिला व तहसील इकाई की संयुक्त बैठक डुमरियागंज स्थित संगठन के कार्यालय पर आयोजित की गई l जिसमें संगठन के प्रदेश ,पूर्वांचल के नवनियुक्त अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह के मनोनयन पर प्रसन्नता व्यक्त की गई l साथ ही संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया l आवाहन किया गया कि सभी पत्रकार एकजुट होकर रहें जिससे उनका शोषण व उत्पीड़न ना हो सकेl
बैठक को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए प्रदेश प्रवक्ता पूर्वांचल, हाशिम रिजवी ने कहा कि कोरोना काल में पत्रकारों ने अपनी जान जोखिम में डालकर समाज के सामने ख़बरें पहुंचाने का काम किया हैl इस दौरान कई पत्रकार साथी अपनी जान भी गवां चुके हैं। उन्हें सरकार द्वारा उचित मुआवजा दिया जाए l साथ ही सभी पत्रकारों कोरोना योद्धा का सम्मान देकर सम्मानित किया जाएl बैठक को संगठन के मंडल मीडिया प्रभारी विजय यादव व जिला अध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह ने संबोधित करते हुए पत्रकारों से एकजुट रहने का आह्वान किया l बैठक को जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, तहसील अध्यक्ष राजेश यादव आदि ने भी संबोधित कर पत्रकारों से एकजुट रहने का आह्वान किया l बैठक के अंत में संगठन के नवनियुक्त प्रदेश पूर्वांचल अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह के मनोनयन पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया गया l
इस दौरान तहसील अध्यक्ष राजेश यादव, सरक्षक मेहंदी रिजवी, पीडी दुबे, अजीम रिजवी, वसीम अकरम, अजीज अंसारी, सोहेल अहमद, मोहम्मद नईम, देवी प्रसाद आदि मौजूद रहे l