मुख्यमंत्री कार्यालय से महज 300 मीटर की दूरी पर बारिश ने खोली नगर निगम की पोल


गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
अहमदनगर चक्सा हुसैन वार्ड नंबर 64 जीना हुआ दूभर
सौरभ शिशु विद्या मंदिर और अकबरी जामा मस्जिद का रास्ता हुआ पानी पानी जल निकासी है नहीं। गलियां और हुसैन चौक उच्चवा हाजी मुखिया के घर से लेकर अकबरी मस्जिद अकबरी मस्जिद से लेकर रोजी जनरल स्टोर तक पानी लगा रहता है। फिर वहां से हाजी हाशिम के दरवाजे से पत्थर वाली मस्जिद जमुनिया बाग तक वजीउलाह अंसारी के दुकान से अदालत के मकान तक पानी ही पानी लगा है। जल निकासी की व्यवस्था आज तक नगर निगम ने नहीं किया संक्रमण कोरोनावायरस फैल रहा है लोग अपने घरों में लाक डाउन की वजह से घर में कैद है।

बाहर निकल नहीं सकते पानी भी लगा हुआ है गंदा शाहिदा बाद रोड डॉक्टर शफीक वाली रोड इमामबाड़े तक गंदगी से भरा हुआ अभी तक कोई जनप्रतिनिधि पूछने नहीं आया कि आखिर महीनों से झाड़ू क्यों नहीं लग रहा है नाली की सफाई क्यों नहीं हो रही है इसका जवाब देंह कौन है।
हमारे लोकप्रिय मुख्यमंत्री का सपना स्वच्छ उत्तर प्रदेश स्वच्छ गोरखपुर सबका साथ सबका विकास मुख्यमंत्री महोदय ने इतना पैसा दिया गोरखपुर को अपने मुख्यमंत्री तो काल में कि नगर निगम को चाहिए ताकि हर रोड हर गली हर वार्ड सही करा देना चाहिए मगर अफसोस नगर निगम नगर आयुक्त इन सब की और गोरखपुर के मेयर की यह लगातार लापरवाही रही कि मुख्यमंत्री के सपने का गोरखपुर नहीं बना पाए और इसकी तस्वीरें अगर जो कहीं जाएंगी तो क्या छवि बनेगी हमारे मुख्यमंत्री महोदय की कि मुख्यमंत्री का गृह जनपद है और स्थिति इतनी भयावह है।
मुख्यमंत्री जब से बैठे हैं कुर्सी पर तब से लेकर निरंतर विकास का कार्य कर रहे हैं पैसा ही पैसा गोरखपुर में एम्स के लिए लाए नगर निगम को हर जगह पैसा दिया।
मगर कहां गया पैसा कौन से अधिकारी है जो मिल बांट कर खा गए। अगर तत्काल नगर आयुक्त नाला गैंग लगा के तमाम नाली और नाले की तल्ली झार सफाई करा दें तो कुछ रिलीफ हो होगा।
काम जमीन पर नहीं दिख रहा मुख्यमंत्री के शाख पर बट्टा लगाने वालों बहुत जल्द बेनकाब करेंगे हम लोग कोरोनावायरस से को दावत देने के बराबर हम लोग इस की लड़ाई मिलजुलकर लड़ेंगे माननीय मुख्यमंत्री तक बात पहुंच आएंगे।
ज्ञापन दिया जाए मैं खुद हिंदू मुस्लिम एकता कमेटी के तरफ से ज्ञापन कमिश्नर को डीएम को मेयर को सौपूंगा।