फिरदौस मस्जिद में चार बच्चों ने क़ुरआन-ए-पाक याद करना शुरू किया

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
फिरदौस जामा मस्जिद जमुनहिया बाग में चार बच्चों मो. अनवर, मो. हस्सान, मो. उस्मान व मो. अर्सलान ने क़ुरआन-ए-पाक हिफ़्ज़ (याद) करना शुरू किया ।
इस मौके पर मस्जिद के इमाम मौलाना अनवर अहमद तनवीरी ने कहा कि क़ुरआन-ए-पाक इंसानों की रहनुमाई व हिदायत के लिए उतारा गया है। क़ुरआन-ए-पाक में हर एक चीज का बयान है। क़ुरआन-ए-पाक में शिफा है। क़ुरआन-ए-पाक पढ़कर अपनी ज़िन्दगी संवारें। क़ुरआन-ए-पाक के एक-एक हर्फ व नुक्ते पर हमारा मुकम्मल ईमान है। बच्चों को क़ुरआन-ए-पाक पढ़ाएं ताकि बच्चे हलाल और हराम में तमीज कर सकें। बच्चों को दीनी तालीम के साथ दुनियावी तालीम भी दीजिए। अंत में सलातो-सलाम पढ़कर मुल्क के लिए अमनो शांति व कोरोना से निजात की दुआ मांगी गई।